लोकतान्त्रिक एवं समवैधानिक व्यवस्था का विकल्प बन गया बुलडोज़र

ByAnju Singh

Feb 15, 2023

लोकतान्त्रिक एवं समवैधानिक व्यवस्था का विकल्प बन गया बुलडोज़र।

रिपोर्ट :—अनुज कुमार जैन

 

महमूदाबाद,सीतापुर।समाजवादी छात्रसभा सीतापुर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव एवं सभी कार्यकर्तागण ने उपजिलाधिकारी महमूदाबाद के माध्यम से माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन को एक पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया गया जिसमे लेकर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बहुत ही खराब हो गयी हैं लोकतान्त्रिक एवं समवेधानिक व्यवस्था का विकल्प बुलडोजर बन गया है। स्थिति इतनी खराब हो गयी है कि क़ानपुर देहात के रूसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गडोली गांव में ब्राह्मण परिवार गई महिला एवं बहन की हत्या पुलिस एवं प्रशासन के सामने कर दी गयी।अतः इस सम्बंध में पांच सूत्रीय ज्ञापन से मांग करते हैं जो निम्नवत है:-(1) पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और 5 करोड़ रुपये का मूवावजा दिया जाये।

(2) पीड़ित को त्वरित आवास मुहैय्या कराया जाये।

(3)जिलाधिकारी क़ानपुर देहात एवं तहसीलदार पर 302 का मुकदमा दर्ज किया जाये।

(4) दोषी अधिकारियों एक तत्काल जेल भेजा जाये।

(5) मृतक आश्रितो द्वारा सभी मांगो को पुरा किया जाये।

इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, कार्यकर्ता भूपेंद्र कुमार,साकेंद्र यादव ,रंजीत कुमार,विनोद पाण्डेय,प्रवीण यादव,फरीद,अनुप कुमार यादव,जितेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *