जब जान्हवी ने पहली बार बांधी थी अर्जुन कपूर को राखी, एक्ट्रेस बोलीं- बहुत लकी हूं…

By. shaasak

Aug 10, 2022
अर्जुन कपूर- जान्हवी कपूर
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर मौजूदा समय की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अक्सर अर्जुन कपूर और अपनी बॉन्डिंग पर खुलकर बात की है। बता दें कि अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शौरी के बच्चे हैं। वहीं जान्हवी और खुशी दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां हैं, जिनसे बोनी ने साल 1996 में शादी की थी। साल 2018 में श्रीदेवी के असामयिक निधन के बाद अर्जुन और उनकी सौतेली बहनों जान्हवी और खुशी के बीच बॉन्डिंग काफी ज्यादा मजबूत हुए हैं।
जान्हवी कपूर
इस बीच एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान भाई-बहन के रिश्ते और अपने परिवार पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने अपने सबसे स्पेशल रक्षा बंधन को भी याद किया। एक्ट्रेस ने बातचीत के दौरान बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार उनके लिए काफी स्पेशल होता है कि क्योंकि उस दिन पूरा परिवार एक जगह पर इकट्ठा होता है। एक्ट्रेस ने बताया कि हम साथ में हंसी मजाक करते हैं और खाना खाते हैं। पूरा परिवार अक्सर संजय कपूर, अनिल कपूर या उनकी दादी के घर पर इक्ट्ठा होता है।विज्ञापन
जान्हवी कपूर
सबसे यादगार रक्षाबंधन के बारे में बताया इस इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने कई मुद्दो के साथ अपने सबसे यादगार रक्षाबंधन का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके लिए सबसे स्पेशल रक्षाबंधन वह था जब उन्होंने अर्जुन को राखी बांधी थी। हालांकि इस बात को ज्यादा समय नहीं हुआ है। इस बीतचीत में उन्होंने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली है जो उन्हें अर्जुन कपूर जैसा भाई मिला है।
जान्हवी कपूर
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर अपनी मां के बहुत करीब थे। जब बोनी ने श्रीदेवी से शादी की तो वह अपने पिता के इस कदम से काफी नाराज थे। बोनी की दोनों बेटियों से भी उनकी बातचीत नहीं होती थी। लेकिन श्रीदेवी के निधन के बाद जब पिता और बहनों को जब उनकी जरूरत थी तो वह हमेशा उनके साथ खड़े रहे। इस घटना के बाद से ही भाई-बहनों के बीच बॉन्डिंग काफी ज्यादा अच्छी हो गई।

. shaasak

𝕎𝔼𝕃ℂ𝕆𝕄𝔼 𝕄𝕐 ℙℝ𝕆𝔽𝕀𝕃𝔼 ★ɱɾ.shaasak ♪ Owner of shaasak entertainments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *