नशा मुक्त आंदोलन अभियान कौशल के तहत् मनाया गया  मंत्री कौशल किशोर का जन्मदिवस

ByAMIT Kumar pandey

Jan 25, 2023

नशा मुक्त आंदोलन अभियान कौशल के तहत् मनाया गया  मंत्री कौशल किशोर का जन्मदिवस


उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में बुधवार को माननीय श्री कौशल किशोर जी केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुल्तानपुर में शशांक मिश्रा जी (टीम कौशल) के नेतृत्व मे (भाजपा युवा मोर्चा प्रमुख नीति शोध विभाग) लकी आशुतोष झा के द्वारा केंडिल मार्च नगर में निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।

 

लकी आशुतोष झा ने कहा की आज माननीय मंत्री कौशल किशोर जी केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार के जन्मदिवस को हम सब नशा मुक्त आंदोलन अभियान कौशल के तहत् लोगों नगर में कैंडल मार्च निकाल कर नशा मुक्त भारत के रूप में मनाया है लकी झा ने कहा की नशे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं, पारिवारिक कलह, गरीबी, मानसिक परेशानी, शोषण, बलात्कार, भयंकर बीमारियां होती रहती है।

वर्तमान में युवा पीढ़ी को इसकी लत बहुत अधिक लग चुकी है जिसके कारण कई युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है एक रिपोर्ट के मुताबिक नशे का सेवन करने से प्रतिवर्ष एक लाख से अधिक लोगों की रोड दुर्घटना में मौत हो जाती हैं। लगभग 30,000 लोग कैंसर से पीड़ित हो जाते हैं और नशे का अत्यधिक सेवन करने के कारण 1.4 लाख से अधिक मृत्यु हो जाती है इस मौके पर रीतेश पाण्डेय, गोपाल सोनी,डॉक्टर सुनील विश्वकर्मा,किशन उपाध्याय,अब्बास, सईद, बदरू किदवई,सलीम खान, बिस्मिल्लाह खान, इरफ़ान खान आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *