श्रीमद् भागवत कथा नव दिवसीय ज्ञान यज्ञ महोत्सव का हो रहा है आयोजन

ByShailesh Krishna Singh

Feb 20, 2023

श्रीमद् भागवत कथा नव दिवसीय ज्ञान यज्ञ महोत्सव का हो रहा है आयोजन। 

 

सुलतानपुर। श्रीमद् भागवत कथा नव दिवसीय ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन ग्राम लहिया जल्पापुर पोस्ट केनौरा सुलतानपुर में स्वामी श्री कृष्णाचार्य जी महाराज एवम प्रवक्ता युवराज स्वामी श्री गोपालाचार्य महाराज ऋषिकेश उत्तराखंड के सानिध्य से श्रीमद् भागवत कथा का अयोजन हो रहा हैं।

श्रीमद् भागवत कथा नव दिवसीय ज्ञान यज्ञ महोत्सव के आयोजक नरसिंह दास विष्णु प्रिया दासी के माध्यम से सुल्तानपुर के क्षेत्र वासियों का इस कथा का रसपान करने को मिला।

श्रीमद् भागवतकथा नवदिवसीय ज्ञान यज्ञ महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ 17 फरवरी 2023 से कथा समाप्ति 25 फरवरी 2023 को होगा, हवन एवं भंडारा 26 फरवरी 2023 दिन रविवार को होना सुनिश्चित है।

इस कार्यक्रम में सीतारमण सिंह, अभिषेक सिंह, सत्यम सिंह, आकाश, उत्तम, अमन, संजय, विपुल अतुल राहुल एवं समस्त ग्रामवासी अपना अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *