भाजपा महिला मोर्चा सुल्तानपुर की बैठक में निकाय चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति

ByShailesh Krishna Singh

Sep 22, 2022

 

सुलतानपुर। 22 सितंबर भाजपा महिला मोर्चा सुल्तानपुर की बैठक में निकाय चुनाव को लेकर बनाई गई रणनीति

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सुल्तानपुर की जिला बैठक भाजपा कार्यालय पयागीपुर में संपन्न हुई!  बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री आदरणीय शंकर गिरी जी,विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष व सुल्तानपुर महिला मोर्चा जिला प्रभारी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर आर.ए.वर्मा जी की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष  श्रीमती रेखा निषाद जी के नेतृत्व में 26 मंडलों की पदाधिकारी बहनों ने इस बैठक में सहभागिता की।
आदरणीय शंकर गिरी जी ने बैठक में अपने विचार रखते हुए महिला मोर्चा पदाधिकारी बहनों व कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि आगामी चुनावो में महिला मोर्चा कार्यकताएं अपने-अपने बूथ एवं अपने वार्ड में प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाकर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने हेतु प्रेरित करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय डॉक्टर आर.ए वर्मा जी ने अपने संबोधन में बताया की मातृशक्ति को एक शक्ति स्वरूपा के रूप में अपने अपने क्षेत्र में महिलाओं के माध्यम से पूरे परिवार को भाजपा के पक्ष में मतदान करने हेतु प्रेरित करें। क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष व सुल्तानपुर महिला मोर्चा जिला प्रभारी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी ने भी अपने विचार रखते हुए कहां की हम सभी को एकजुट व संगठित होकर पार्टी के विचारों को आगे बढ़ाना चाहिए।
इसी क्रम में आईटी सेल प्रभारी संजय उपाध्याय जी ने कहा कि-सभी पदाधिकारी नमो एप्स अपने मोबाइल में डाउनलोड करें व सेवा सप्ताह के अंतर्गत अपने द्वारा किए गए कार्यों को इस एप्स के माध्यम से प्रचार प्रसार करें।
इस बैठक में गीता पांडे जी, रेनू तिवारी जी, अमिता शुक्ला जी, मंजू तिवारी जी,कांति सिंह जी,पल्लवी सिंह जी,ममता शर्मा जी,सुमन सिंह जी, ललिता शर्मा जी,सत्या सिंह जी अंबिका सिंह जी,अलीशा बानो जी, रुकीमा बानो जी,ममता शर्मा जी,कविता अग्रवाल जी,पूनम अग्रहरी जी, सुषमा जयसवाल जी, रीता पांडे जी, मीना पांडे जी ,अनीता तिवारी जी, गुल फुल बेगम जी,सुनीता बरनवाल जी,जया सिंह जी, कुसुम जी, उर्मिला शुक्ला जी,अनीता त्रिपाठी जी आदि सभी बहनें इस बैठक में उपस्थित रही।

रीना जायसवाल
जिला सोशल मीडिया प्रभारी
महिला मोर्चा
भारतीय जनता पार्टी जनपद  सुल्तानपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *