GST Rate Cut के बाद 30 लाख रुपये सस्ती हो गई Land Rover Defender, जानिए अब नई कितने की पड़ेगी?

Land Rover Defender Price: जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई 56वीं GST काउंसिल की बैठक में GST रेट कट का एलान किया था. इस GST 2.0 सुधारों के बाद इसका पूरा लाभ ग्राहकों को मिलेगा.
इस बदलाव के बाद जगुआर लैंड रोवर ने अपने पूरे ICE (इंडेंट कम्बशन इंजन) पोर्फ़ोलियो में बड़ी कीमतों में कटौती की है, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है.
JLR इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राजन अंबा ने इस छूट को उद्योग और ग्राहकों के लिए एक स्वागत योग्य कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह GST रैशनलाइजेशन लक्जरी वाहन बाजार के लिए प्रोत्साहन होगा और भारत में कंपनी की कमिटमेंट को भी मजबूत करेगा.
| मॉडल | कीमत में कटौती |
|---|---|
| रेंज रोवर | ₹4.6 लाख से ₹30.4 लाख तक |
| डिफेंडर | ₹7 लाख से ₹18.6 लाख तक |
| डिस्कवर | ₹4.5 लाख से ₹9.9 लाख तक |
इस नई कीमतों के साथ जगुआर लैंड रोवर के ये प्रमुख मॉडल भारत में और अधिक ग्राहकों के लिए सुलभ होंगे. लग्जरी SUV सेगमेंट में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जो खरीदारों के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है.
इस कटौती से उम्मीद है कि भारत के हाई-एंड ऑटोमोबाइल बाजार में मांग और बिक्री दोनों में इजाफा होगा, जबकि ग्राहक भी भारतीय बाजार में बेहतर विकल्प का आनंद उठा सकेंगे. जगुआर लैंड रोवर का यह कदम GST 2.0 की छूटों को लेकर उद्योग में एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जो देश में वाहन उद्योग के विकास में सहायक होगा.




