दुनियादेशधर्ममुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़

सुल्तानपुर में जागरण के लिए बंद किया मुख्य मार्ग:पुलिस ने खुलवाया तो समिति ने शुरू किया प्रदर्शन।

सुल्तानपुर के पयागीपुर में जागरण के लिए मुख्य मार्ग अवरुद्ध करने पर पुलिस ने एक रास्ता खुलवा दिया। इस कार्रवाई के विरोध में पूजा समिति के पदाधिकारियों ने पंडाल का कपाट बंदकर और लाइटें बुझाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ सिटी प्रशांत सिंह को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का निर्देश दिया है

 

पयागीपुर चौराहे पर मां विंध्यवासिनी पूजा समिति द्वारा एक पंडाल स्थापित किया गया है। डिवाइडर का एक मार्ग पहले से ही बंद था। शनिवार रात को जागरण के आयोजन के लिए दूसरा मार्ग भी बंद कर मंच तैयार किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बाधित होने का हवाला देते हुए मंच लगाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर समिति के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

पूजा समिति के अध्यक्ष विमलेश पाठक ने बताया कि वे हर साल इसी स्थान पर जागरण का आयोजन करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक मंच तैयार हो रहा था, तब तक किसी ने आपत्ति नहीं की, लेकिन मंच बनने के बाद उसे हटाने को कहा गया। यदि पहले बताया जाता तो वे खुद मंच हटा देते। उन्होंने यह भी कहा कि वे अब दुर्गा पूजा का आयोजन नहीं करेंगे और प्रशासन को स्वयं पूजा करवानी चाहिए।

 

पयागीपुर के सभासद गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह समिति 50 साल पुरानी है और बिना अनुमति के कोई कार्य नहीं करती। उन्होंने दावा किया कि दरोगा को आवेदन दिया गया था और दरोगा ने खुद सड़क बंद करवाई थी। आरोप लगाया कि बाद में कोतवाल ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि पंडाल हमेशा बंद रहेगा और प्रशासन को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए तथा विसर्जन और पूजा-पाठ स्वयं करवाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!