दुनियादेशमुख्य समाचार

सऊदी अरब के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति शेख नासर अल-वदाई का 142 साल की उम्र में निधन

110 वर्ष की उम्र में आखिरी निकाह कर बने थे पिता, पीछे छोड़ गए 134 बच्चे और पोते-पोतियां।

सऊदी अरब के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति शेख नासर अल-वदाई का 142 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

उनकी असाधारण लंबी उम्र की वजह से वे न सिर्फ सऊदी अरब, बल्कि दुनिया भर में चर्चा का विषय बने रहे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख नासर ने 110 साल की उम्र में आखिरी बार निकाह किया था, जिसके बाद वे पिता बने। उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही चौंकाने वाली रही जितनी उनकी उम्र।

बताया जाता है कि शेख नासर अल-वदाई अपने पीछे 134 बच्चे और पोते-पोतियां छोड़ गए हैं। स्थानीय लोग उन्हें अच्छी सेहत, मजबूत याददाश्त और सक्रिय जीवनशैली के लिए जानते थे।

जहां आम इंसान औसत उम्र तक पहुंचने के लिए संघर्ष करता है, वहीं शेख नासर की 142 साल लंबी जिंदगी को एक दुर्लभ और हैरान करने वाला उदाहरण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!