विवादों में रहे दरोगा को मिली नई जिम्मेदारी, विभागीय कार्यशैली पर उठे सवाल गर्भपात मामले में आरोपियों को छोड़ने का लगा था आरोप

सुलतानपुर।जिले में तैनात उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। उन पर पहले एक गर्भपात से जुड़े मामले में आरोपियों को थाने से छोड़ने का आरोप लगा था, जिसके बाद उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।
ताजा घटनाक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा रविंद्र सिंह को अपना पीआरओ बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। इस फैसले के बाद विभाग के भीतर और बाहर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
बताया जा रहा है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में रविंद्र सिंह को स्वयं पुलिस कप्तान द्वारा लाइन हाजिर किया गया था। हालांकि, इसके कुछ समय बाद ही उन्हें नई जिम्मेदारी सौंप दी गई, जिससे सवाल और गहरे हो गए हैं।
रविंद्र सिंह का नाम इससे पहले भी विवादों में रह चुका है। पूर्व में एक हिस्ट्रीशीटर के साथ पार्टी करने के मामले में तत्कालीन एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
लगातार विवादों में रहे एक उपनिरीक्षक को अहम जिम्मेदारी दिए जाने पर पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
जारी नई लिस्ट के अनुसार पयागीपुर चौकी इंचार्ज रहें यशवंत द्विवेदी को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि कोतवाली नगर क्षेत्र के चौक पर तैनात रहे अभिषेक सिंह को कोतवाली देहात भेज दिया गया है.



