सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भोजपुरी अभिनेत्री गिरफ्तार

ByHitech Point agency

Apr 22, 2023

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भोजपुरी अभिनेत्री गिरफ्तार

मुंबई। पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक भोजपुरी अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है।जबकि तीन मॉडल को छुड़ाया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार शुक्रवार को एक आलीशान होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है ।

जिसमें एक प्रमुख भोजपुरी अभिनेत्री की गिरफ्तारी हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की इंफोर्समेंट सेल की एक टीम ने शाम को होटल के कमरे में छापा मारा।

उन्होंने कहा कि 24 वर्षीय भोजपुरी अभिनेत्री उन 3 मॉडलों के एजेंट के तौर पर काम कर रही थी। जिन्हें बचाया गया था। अधिकारी ने कहा कि भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा अभिनेत्री हिंदी, पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में OTT शो और एल्बम में भी दिख चुकी है।पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक उन्हें सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर सुमन कुमारी नाम की भोजपुरी एक्ट्रेस के पास भेजा।एक्ट्रेस ने जब कस्टमर से डील की जिसमें उसने हर मॉडल के 50 से 80 हजार रुपये मांगे थे।इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही पैसे लेते हुए एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि छुड़ाई गईं मॉडल्स फिल्मों में करियर बनाने के लिए मुंबई आई थी। स्ट्रगल के दौर से गुजर रहीं इन मॉडल्स को पैसों की जरूरत थी। एक्ट्रेस ने इनसे संपर्क कर उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया था।भोजपुरी एक्ट्रेस केई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी है।साथ ही एक्ट्रेस OTT प्लेटफॉर्म पर भी काम कर चुकी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *