Parineeti Chopra और Raghav Chadha के सगाई समारोह में Priyanka Chopra ने लूटी महफिल, देसी अवतार में आई नजर

BySalim Idrisi

May 15, 2023

 

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों ने बीते दिन एक निजी और साधारण कार्यक्रम में सगाई की, जो दिल्ली कपूरथला हाउस में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में केवल करीबी दोस्त और परिवार के खास लोग ही शामिल हुए थे, जिनमें ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थीं। प्रियंका की मौजूदगी ने परिणीति और राघव के सगाई समारोह को ज्यादा चर्चित बना दिया। सोशल मीडिया पर प्रियंका की तस्वीरें छाई हुई हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।
परिणीति और राघव के सगाई समारोह में प्रियंका चोपड़ा एक पिली रंग की रफल्ड साड़ी पहने नजर आयीं। हमेशा की तरह इस बार भी अभिनेत्री अपने देसी अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही थी। सोशल मीडिया यूजर्स को प्रियंका का देसी अवतार काफी पसंद आ रही है। अभिनेत्री की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं और लोग जमकर उनकी और उनके लोग की तारीफ़ कर रहे हैं।
परिणीति और राघव के सगाई समारोह के खत्म हो जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कपूरथला हाउस के बाहर आकर पैपराजी को तस्वीरों के लिए पोज दिए। इस दौरान उन्होंने सबका हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। अभिनेत्री ने परिणीति के भाई और पापा के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई। बता दें, प्रियंका अकेली ही सगाई समारोह में शामिल हुईं। अभिनेत्री के पति निक जोनस जोनास ब्रदर्स के दौरे में व्यस्त हैं, जिसकी वजह से वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।
One thought on “Parineeti Chopra और Raghav Chadha के सगाई समारोह में Priyanka Chopra ने लूटी महफिल, देसी अवतार में आई नजर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *