![Alia Bhatt: पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर](https://spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=414,height=233,fit=cover,f=auto/assets/images/2022/08/06/750x506/aalya-bhatata-oura-ranaebra-kapara_1659780690.jpeg)
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसके अलावा यह कपल अपनी शादी और फिर हाल ही में अनाउंस की गई अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर भी खासा चर्चा में हैं। बीते कई दिनों से अभिनेत्री आलिया भट्ट अलग-अलग जगहों पर ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आ रही थीं। ऐसे में हर कोई यह कह रहा था कि एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को छिपाने के लिए ढीले आउटफिट्स का सहारा ले रही हैं। लेकिन अब फाइलनी एक्ट्रेस ने सबके सामने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।
![Alia Bhatt: पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें आलिया भट्ट](https://spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=414,height=233,fit=cover,f=auto/assets/images/2022/08/06/750x506/aalya-bhatata_1659781308.jpeg)
अभिनेत्री ने आखिरकार अपने पति और एक्टर रणबीर कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में एक्ट्रेस और रणबीर कपूर हाल ही में ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ फिल्म के गाने के सॉन्ग प्रीव्यू के लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। आलिया जो बीते कुछ दिनों से लगातार लूज आउटफिट्स में नजर आ रही थीं, ने पहली बार इस दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया। इस लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस ब्राउन रंग की बॉडीफिट ड्रेस में नजर आईं। अपने इस आउटफिट के साथ ही उन्होंने टू-टोन हील्स पेयर की हुई थीं।
![Alia Bhatt: पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर](https://spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=414,height=233,fit=cover,f=auto/assets/images/2022/08/06/750x506/aalya-bhatata-oura-ranaebra-kapara_1659782239.jpeg)
वहीं, अभिनेता रणबीर कपूर की बात करें तो इस दौरान वह ब्लैक रंग कैजुअल वियर में नजर आए। बता दें कि शादी के बाद यह पहली बार है जब दोनों एक साथ मीडिया से रूबरू हुए हो। इवेंट के दौरान रणबीर-आलिया ना सिर्फ साथ नजर आए बल्कि दोनों ने पैपराजी के सामने जमकर पोज भी दिए। लंबे समय बाद एक साथ कैमरे में कैद हुआ यह कपल वाकई साथ में काफी खूबसूरत लग रहा था।
![Alia Bhatt: पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं आलिया भट्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर](https://spiderimg.amarujala.com/cdn-cgi/image/width=414,height=233,fit=cover,f=auto/assets/images/2022/08/06/750x506/aalya-bhatata-oura-ranaebra-kapara_1659781972.jpeg)
फिल्म की बात करें तो ब्रह्मास्त्र का पहला गाना केसरिया पहले ही रिलीज हो चुका है। रणबीर-आलिया की जबरदस्त केमिस्ट्री वाला यह गाना लोगों को काफी पसंद आया। वहीं, फिल्म का दूसरा गाना देवा देवा इस सोमवार यानी आठ अगस्त को रिलीज होने वाला है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर और आलिया पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म रणबीर, आलिया के अलावा अभिनेता अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस मौनी रॉय समेत अन्य कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म नौ सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।