रामलला के दरबार में आज नतमस्तक होंगे यूपी के विधायक, अखिलेश ने ठुकराया स्पीकर का निमंत्रण

Bymanish yadav

Feb 10, 2024

अयोध्याः श्रीरामलला के अपने भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने के बाद अब रविवार को प्रदेश के विधायकगण प्रभु के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल एवं विधान मण्डल के सदस्यों द्वारा श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जहां पूरी योगी सरकार प्रभु श्रीराम के मंदिर में नतमस्तक होगी, वहीं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।
सीएम योगी सोमवार सीधे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ रामलला के दर्शन के लिए जाएंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में विधान भवन से सुबह 8 बजे से मंत्रिमंडल के मंत्रीगण एवं विधानमण्डल के सदस्यों को लेकर 10 लग्जरी बस अयोध्या के लिए रवाना होगी। इसकी व्यवस्था परिवहन मंत्री द्वारा विशेष रूप से की गयी है। यात्रा के दौरान बसों में रामधुन बजाई जाएगी।

ससे पहले शनिवार को विधानसभा में बोलते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्पीकर के न्योते को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह बाद में परिवार के साथ राम मंदिर जाएंगे, जब उन्हें भगवान की ओर से बुलावा आएगा। अखिलेश यादव ने साफतौर पर कहा कि वह स्पीकर और बीजेपी विधायकों के साथ अयोध्या नहीं जाएंगे। वहीं, स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि अखिलेश जब भी राम मंदिर जाएं, उन्हें न्योता दें। वह उनके साथ जरूर चलेंगे।

महाना ने शनिवार को सदन में बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से कहा, ‘‘आप हमारे साथ कल अयोध्या चलिए।’’ इस पर यादव ने कहा, ‘‘हमें भगवान श्री राम बुलाएंगे, तब जायेंगे। बाद में योगी आदित्यनाथ ने यादव पर निशाना साधते हुए कहा ‘‘अध्‍यक्ष जी ने आपको एक आमंत्रण दिया उसे आपने नकार दिया। अयोध्‍या आप जाना नहीं चाहते, आप अक्सर ब्रिटेन जाते हैं और आप जानते हैं कि आपके टिकट कौन बुक करता है। महाना ने शनिवार को सदन में कहा कि सभी सदस्य बस से सुबह अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *