देशमुख्य समाचारयू पी

तुमने सारी शर्म बेच दी रील बनाने की खातिर, कयवित्री श्रद्धा शौर्य ।

मोतिगरपुर, संवाददाता

सुनो की कैसे जलि पद्मिनी शील बचाने की खातिर, तुमने सारी शर्म बेच दी रील बनाने खातिर। नागपुर की कयत्रित्री श्रद्धा शौर्य और प्रतापगढ़ की प्रीति पाण्डेय ने काव्य पाठ कर महौल खुशनुमा कर दिया था मां श्याम कुमारी की याद मे आयोजित श्रद्धाजलि सभा पेमापुर इंटर कॉलेज मे कवि सम्मेलन व मुशायरे मे कवियो की हास्य व्यंग्य, वीररस का लोगो ने देर शाम तक आनंद लिया।

मगंलवार को प्रबन्धक अजय सिंह के संयोजन मे माता श्याम कुमारी की याद मे इंटर कॉलेज मे स्थापित प्रतिमा के समक्ष हवन-पूजन के बाद भण्डारे मे लोगो ने छक्कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्जन डॉ एके सिंह, भाजपा काशी प्रान्त उपाध्यक्ष संत बक्श सिंह चुन्नु ने मां सरस्वती व श्याम कुमारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। प्रशासक संजय सिंह, डायरेक्टर अमर प्रताप सिंह ने अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अतिथियो ने कहा अजय सिंह की मां की याद आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। आगरा कवि एलेश अवस्थी ने लहू से लिखी हर कहानी रहेगी,अमर वीरता की कहानी रहेगी, बीर रस काव्य पाठ कर लोगो मे जोश भर दिया। प्रीति पाण्डेय ने ये मां है,बहन, बेटिया ,पत्निया है,इन्हे अपनो चरणो की दासी न समझो पढकर नारी शक्ति का आवाहन किया। कई जनम के बाद मिला, इन आंखों को आराम, अवध मे आई गए श्रीराम डॉ प्रशान्त मिश्र ने सनातनियो को जागरुक किया। कयवित्री समीक्षा सिंह, विहारी लाल अंबर, श्रवण सुल्तानपुरी , राजू सुल्तानपुरी ने देर शाम तक काव्य पाठ कर लोगो को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम मे शैलेश सिंह, डॉ अजय त्रिपाठी, अशोक पांडेय, महेश जायसवाल, सत्यशील त्रिपाठी, मोहित चौबे , शौर्य प्रताप सिंह, आनादि प्रताप सिंह आदि बडी संख्या मे लोग मौजूद रहे।

फोटो, श्याम कुमारी इंटर कॉलेज मे काव्य पाठ करती, कयवित्री समीक्षा सिंह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!