देशमुख्य समाचारयुवालोकल न्यूज़

सुल्तानपुर में अखिलेश का ‘बड़ा दांव’: पूर्व चेयरमैन को गाड़ी में बैठाकर दिया वफादारी का इनाम, जिले की सियासत में हलचल!

सुल्तानपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सुल्तानपुर दौरा न केवल राजनीतिक रहा, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए भावुक पल भी लेकर आया। जिले की राजनीति में आज उस वक्त एक बड़ा मोड़ देखने को मिला जब अखिलेश यादव ने अपने पुराने और वफादार साथी रहमान उर्फ मानु भाई के प्रति अपनापन दिखाते हुए सभी को चौंका दिया।

ख्व़ाजा कॉम्प्लेक्स के बाहर दिखा ‘अपनापन’

​जैसे ही अखिलेश यादव का काफिला ख्वाजा कॉम्प्लेक्स के पास पहुंचा, मानु भाई ने अपने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। अखिलेश यादव ने मानु भाई को देखते ही गर्मजोशी से गले लगाया और बिना देर किए उन्हें अपनी गाड़ी के भीतर बैठा लिया। यह दृश्य देख मौके पर मौजूद सपाइयों में भारी जोश भर गया और पूरा इलाका ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा।

गाड़ी के भीतर बंद कमरे जैसी चर्चा

​बंद गाड़ी के भीतर अखिलेश यादव और मानु भाई के बीच काफी देर तक सुल्तानपुर की राजनीति को लेकर लंबी गुफ्तगू हुई। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले के मौजूदा राजनीतिक समीकरणों, संगठन की मजबूती और आगामी चुनौतियों पर मानु भाई से फीडबैक लिया। अखिलेश का मानु भाई को अपनी गाड़ी में जगह देना जिले के उन पुराने और वफादार नेताओं के लिए एक बड़ा संदेश माना जा रहा

​मानु भाई को गाड़ी में बैठाते हुए अखिलेश यादव की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं। कार्यकर्ता इसे ‘जमीनी नेताओं की कद्र’ करार दे रहे हैं। जिले की राजनीति के जानकारों का मानना है कि निकाय चुनाव और मिशन 2027 से पहले अखिलेश यादव का यह कदम जिले के सियासी समीकरणों को पूरी तरह बदल सकता है।

सपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा

​इस मुलाकात ने सुल्तानपुर सपा के भीतर नई जान फूंक दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह व्यवहार बताता है कि वे अपने पुराने साथियों को कभी नहीं भूलते। मानु भाई के प्रति अखिलेश का यह प्रेम आज पूरे सुल्तानपुर जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!