कृष्ण जन्मस्थान पर वह रही श्री मद्भागवत जी कथा की प्रवाह धारा
कृष्ण जन्मस्थान पर वह रही श्री मद्भागवत जी कथा की प्रवाह धारा
मंडल प्रभारी, गनेश कुमार माहौर

मथुरा। श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्री कृष्ण लीला महोत्सव समिति द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 02 जून से 08 जून तक श्री कृष्ण जन्म स्थान पर आयोजित किया जा रहा है।उसी क्रम में में…..आज दिनाँक 03 जून 2026 को प्रातः 7 बजे जन्मस्थान पर दूसरे दिन श्री मद्भागवत जी व व्यासपीठ पर विराजमान मन्माध्वगौड़ेश्वर वैष्णवाचार्य पूज्य पुंडरीक गोस्वामी महाराज का समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल व यजमानों द्वारा व्यास पीठ का पूजन किया गया तत्पश्चात कथा प्रारंभ हुई सभी भक्त श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किया। ब्यास पीठ से कहा श्री मद्भागवत कथा केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि इसके उपदेशों को जीवन में उतारने के लिए है, क्योंकि यह मनुष्य को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल ने बताया मथुरा व बृज मंडल के धर्मप्रेमि व जन्मस्थान पर दर्शन करने वाले श्रद्धालु पुरुषोत्तम मास में होने वाली इस भव्य श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर अपने को परम धन्य मान रहे है।आज प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल,प्रेम अग्रवाल सर्राफ,राजेंद्र खंडेलवाल,गिरीश चंद सर्राफ,महेश चंद प्रेस वाले,मुरारी लाल गर्ग ,बिजेन्द्र खंडेलवाल,अतुल हार्डवेयर वाले और कथा मीडिया प्रभारी दीपक गोला,योगेश आवा,के.डी.अग्रवाल,महेश चंद्र, बांके बिहारी अग्रवाल ,अतुल अग्रवाल ,प्रमोद गोयल, राज खंडेलवाल,दिनेश खंडेलवाल ,संजय बंसल,तरुण बंसल,महेश चंद्र, योगेंद्र सिंघल,गौरव अग्रवाल,पंकज अग्रवाल, सुभाष चंद्र,रामनिवास अग्रवाल,दिलीप कुमार, रामलाल,कमलकांत,अमित मित्तल,राजकुमार शर्मा,कन्हैया लाल, गोपाल प्रसाद अग्रवाल,बांके बिहारी अग्रवाल,चौधरी त्रिलोकी नाथ, महावीर,विष्णु खंडेलवाल,लक्ष्मण दास अग्रवाल,गिरीश चंद्र सर्राफ,उमेश अग्रवाल, केदार खंडेलवाल लक्ष्मण खंडेलवाल, राजीव खंडेलवाल,दिलीप,राकेश प्रेस वाले, अशोक अग्रवाल,ठाकुर राजा भोज,लक्ष्मण प्रसाद,अनिल भाई ड्रेस आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।




