अंतर्राष्ट्रीय संस्था गीता परिवार ने दिया समाजसेवी डी पी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र

ByShailesh Krishna Singh

Jan 15, 2023

अंतर्राष्ट्रीय संस्था गीता परिवार ने दिया समाजसेवी डी पी गुप्ता को प्रशस्ति पत्र

 

सुलतानपुर। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी जी की अन्तर्राष्ट्रीय संस्था गीता परिवार ने बढ़ैयाबीर सुल्तानपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी डी पी गुप्ता को ऑनलाइन विष्णु सहस्रनाम शुद्ध पठन परीक्षा नवंबर 2022 को उत्तीर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

 

अंतरराष्ट्रीय संस्था गीता परिवार आम जनमानस को श्रीमद्भगवद्गीता व विष्णु सहस्रनाम के शुद्ध उच्चारण को निशुल्क सिखाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। समय-समय पर संस्था द्वारा राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, गुजराती, तेलुगू, बांग्ला, उड़िया, तमिल, कन्नड़, मलयालम, आसामी, नेपाली भाषा में ऑनलाइन क्लास का आयोजन करती रहती है‌ जिसमें देश के किसी क्षेत्र के आध्यात्मिक रुझान के इच्छुक व्यक्ति संस्था के बेवसाइट लर्न गीता डॉट कॉम पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर नियमित रूप से सम्मिलित हो सकते हैं।

 

श्रीमद्भगवद्गीता के फरवरी 23 बैच लेवल वन क्लास का शुभारंभ 27.2.23 को व श्री विष्णुसहस्रनाम के 16वें बैच की क्लास 12 फरवरी 2023 से 29 मार्च 2023 तक आयोजित होगा‌। जिसमें श्रीमद्भगवद्गीता व श्री विष्णु सहस्रनाम को शुद्ध रूप से पढ़ने हेतु किसी भी उम्र के महिला पुरुष छात्र सम्मिलित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *