शादी वाले के घर में फटा गैस सिलेंडर,दो महिलाओं की हुई मौत…

ByHitech Point agency

Feb 19, 2023

 

आगरा।उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ा हादसा हुआ है।यहां एक घर में शादी होने वाली थी।इसी कार्यक्रम के लिए हलवाई खाना बना रहे थे,जिसमें सिलेंडर फटने से दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक बुरी तरह झुलस गया है।मृतकों में दोनों महिलाएं शामिल हैं और आग से झुलसे युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल ने भर्ती कराया गया है।

 

इस हादसे के बारे एसीपी ने बताया कि सिकंदरा पुलिस को सूचना मिली कि केके नगर कॉलोनी में सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मृत्यु हुई है।हम पहुंचे दो महिला झुलसी हुई और एक व्यक्ति घायल मिले। घर में समारोह होने के कारण बाहर से आए हलवाई खाना बना रहे थे।कुल 6 लेबर थे जिनके साथ यह हादसा हुआ है।जांच जारी है।

 

एसीपी ने बताया कि आग में जलने से लीला पत्नी मान सिंह और शीला पत्नी सुरेश निवासी नगला बूढ़ी की मौत हो गई, जबकि कैलाशी नाम का युवक गंभीर रूप से जल गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *