पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

ByAnju Singh

Mar 12, 2023

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की मूर्ति का अनावरण करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।

हजारों लोगों की उपस्थिति सहित प्रदेश के कई समाजवादी नेता रहे शामिल।

रिपोर्ट — अंजू सिंह

सीतापुर।  महमूदाबाद थाना सदरपुर क्षेत्र के ग्राम पोखरा कलां निवासी समाजवादी पार्टी से 6 बार के विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे नरेंद्र सिंह वर्मा के बड़े भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय महेंद्र सिंह वर्मा की प्रथम पुण्यतिथि व मूर्ति का अनावरण का आयोजन राम इकबाल शिवरानी फार्मेसी कॉलेज में किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में मूर्ति का अनावरण करने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव स्वर्गीय महेंद्र सिंह वर्मा के पैतृक गांव पोखरा कलां पहुंचे।

मूर्ति के अनावरण के बाद मंच पर पहुंचे अखिलेश यादव लोगों को संबोधित करते हुए सबसे पहले स्वर्गीय महेंद्र सिंह वर्मा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की,और बताया की महेंद्र सिंह वर्मा पूरे सीतापुर जिले में समाजवादी पार्टी के लिए काम करते थे। वह राजनीति की बहुत बड़े जानकर थे। वह परिस्थितियों के आगे कभी कभी झुके नहीं।महेंद्र सिंह वर्मा बहुत बहादुर नेता थे।हजारों मोबाइल नंबर उनको बगैर देखे याद थे।कार्यकर्ताओं को जोड़ना और जोड़कर रखने का हुनर उनको आता था।हमारे बीच से उनका जाना समाजवादी पार्टी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।अगर वह जिंदा होते तो सीतापुर जिले में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन और बेहतर होता।

योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा की बेरोजगारी ,महंगाई चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। समाजवादी कार्यकर्ताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे लिखवाए जा रहे हैं।सड़को पर घूम रहे छुट्टा मवेशी किसानों के साथ साथ राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।अपने संबोधन में उपस्थित लोगों से 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का साथ देने की अपील की। जाते जाते पंडाल में उपस्थित लोगों का शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *