बॉस हो तो मुकेश अंबानी जैसा, रिलायंस के कर्मचारी को तोहफे में दिया ₹1500 करोड़ का 22 मंजिला घर

ByHitech Point agency

Apr 25, 2023

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) के चेयरमैर और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) सिर्फ बड़ा बैंक बैलेंस ही नहीं रखते बल्कि उनका दिल भी काफी बड़ा है। अपने कर्मचारियों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहने वाले मुकेश अंबानी ने हाल ही अपने एक पुराने एंप्लॉय के लिए 1500 करोड़ रुपये का घर खरीदा है। सालों से रिलायंस के लिए काम कर रहे मनोज मोदी (Manoj Modi) को मुकेश अंबानी ने 22 मंजिला इमारत तोहफे में दिया है। अंबानी के राइट हैंड कहलाने वाले मनोज मोदी शुरुआत से लेकर अब तक कंपनी के साथ हैं। वो ना केवल रिलायंस के कर्मचारी है बल्कि मुकेश अंबानी के दोस्त भी है।

मुकेश अंबानी के राइट हैंड

मनोज मोदी को मुकेश अंबानी का राइट हैंड कहा जाता है। अंबानी और मोदी दोनों क्लासमेट रहे हैं। दोनों ने एक साथ यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद जब मुकेश अंबानी ने रिलायंस में काम करना शुरू किया, उन्होंने मनोज को भी अपने साथ बुला लिया। साल 1980 से ही मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज में साथ जुड़े हैं। ना केवल कारोबार में बल्कि अंबानी परिवार में भी उनकी काफी इज्जत है। खुद मुकेश अंबानी उनकी कही बातों को गौर से सुनते हैं। अंबानी परिवार के बच्चों के लिए वो मेंटर के तौर पर काम करते हैं। कहा तो ये भी जाता है कि रिलायंस की सफलता के पीछे उनका दिमाग है। रिलायंस में उन्हें MM कहकर बुलाया जाता है।

सीईओ जितनी पावर

मनोज मोदी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के डायरेक्टर के पद पर हैं। वो लाइमलाइट से दूर रहते हैं। वो किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में मौजूद नहीं है। कंपनी ने उनकी खूब चलती है। वह हजीरा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जामनगर रिफाइनरी, पहला टेलीकॉम बिजनस, रिलायंस रिटेल और 4जी रोलआउट जैसे तमाम प्रोजेक्ट से जुड़े रहते हैं। उनके पास कंपनी से सीईओ जितना पावर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *