भाजपा से घोषित सभासद प्रत्याशी से टिकट के नाम पर माँगे गए डेढ़ लाख रुपये

ByHitech Point agency

Apr 26, 2023

 

भाजपा से घोषित सभासद प्रत्याशी से टिकट के नाम पर माँगे गए डेढ़ लाख रुपये।

 

सुल्तानपुर।टिकट घोषित होने के बाद पैसा मांगे जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आनन फानन में बदला गया घोषित प्रत्याशी।

क्षेत्रीय अध्यक्ष के हस्ताक्षर से जारी हुई पहली सूची में वार्ड नंबर 3 से आशा देवी पत्नी राम सिंह को घोषित किया गया उम्मीदवार। जबकि एक घंटे बाद जारी हुई दूसरी सूची में कंचनलता पत्नी देवानंद को घोषित किया वार्ड-03 से सभासद प्रत्याशी

 

 

 

पैसा ना दे पाने और वार्ड संयोजक संजय सिंह मुन्ना द्वारा डेढ़ लाख रुपये माँगे जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही काटा गया घोषित प्रत्याशी आशा देवी पत्नी राम सिंह का टिकट।

 

कई अन्य वार्डों में पैसा लेकर सभासद पद के टिकट दिए जाने की चर्चा से राजनैतिक गलियारों में शुरू हुई भाजपा की छीछालेदर।

 

मामले के संज्ञान में आते ही भाजपा जिलाध्यक्ष आर०ए० वर्मा एक्शन-

 

बोले-

 

मुझे मिली है जानकारी,कोई बक्शा नही जायेगा। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन के जिम्मेदारों को कराया जायेगा अवगत। ऐसी हरकतों में शामिल लोगों के खिलाफ होगी शख्त कार्यवाही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *