जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए मथुरा में किया 101 खेल के मैदानों का शुभारंभ 

ByGanesh Mahor

Jul 13, 2023

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए मथुरा में किया 101 खेल के मैदानों का शुभारंभ 

रिपोर्ट – गनेश कुमार माहौर

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने मुख्यमंत्री  के सपनों को साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे और खेल के प्रोत्साहन के लिए जनपद में 101 नये खेल के मैदानों का शुभारम्भ किया।

खेलो इंडिया के लिए जनपद भर में खेल मैदानों का उद्घाटन किया गया है। जनपद के खेल मैदानों से युवाओं को खेल के अवसर प्राप्त होंगे और खिलाड़ी जनपद, राज्य, देश आदि का नाम खेल जगत में पदक जीतते हुए रोशन करेंगे। राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में विजयी खिलाड़ियों को सरकारी सेवाओं में रोजगार में छूट भी मिलेगी। प्रदेश सरकार युवाओं के प्रति गंभीर है और युवाओं के लिए सरकार नए नए अवसर दे रही है जिलाधिकारी पुलकित खरे ने गांव राल में खेल मैदान का उद्घाटन किया। डीएम ने विधि विधान से मंत्रोचार कर खेल मैदान का अनावरण किया। जिलाधिकारी ने खेल मैदान में वृक्षारोपण किया और बच्चों से भी वृक्षारोपण करवाया। जिलाधिकारी के कहने पर गांव वासी तथा बच्चों ने वृहद वृक्षारोपण किया और गांववासियों ने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया की हम सब लोग मिलकर इन वृक्षों की देखभाल तथा समय समय पर पानी देते रहेंगे। इस कार्य के लिए जिलाधिकारी ने गांववासियों को धन्यवाद दिया

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत तथा ग्राम पंचायतों में खेल मैदान विकसित कराए जा रहे हैं। खेल मैदान की मुहिम जनपद में चलाई जा रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम एक खेल के मैदान का विकास किया जा रहा है। युवाओं के दौड़ने के लिए ट्रैक का निर्माण, कबड्डी का मैदान (आधिकारिक माप के अनुसार) और एक अखाड़ा कुश्ती के लिए, एक वॉलीबाल कोर्ट, एक ओपन जिम, एक फुटबॉल फील्ड (यथा संभव), कसरत करने के अन्य संसाधन, अन्य खेल सामग्री की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। गांव राल में खेल मैदान के उदघाटन में जिलाधिकारी पुलकित खरे के साथ पीड़ी अरुण कुमार उपाध्याय, डीसी मनरेगा दुष्यंत सिंह, नायब तहसीलदार सदर राखी शर्मा, पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान तथा गांववासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *