जिलाधिकारी ने किशोरी रमण गर्ल्स पी.जी.कॉलेज में वोटर कैंप का फीता काटकर किया शुभारंभ

ByGanesh Mahor

Oct 28, 2023

रिपोर्ट, गनेश माहौर

 

जिलाधिकारी ने किशोरी रमण गर्ल्स पी.जी.कॉलेज में वोटर कैंप का फीता काटकर किया शुभारंभ

 

मथुरा।भारत निर्वाचन आयोग के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अभियान का हुआ शुभारंभ। किशोरी रमण गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में वोटर कैंप का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए- मतदाता सूची में नाम जुड़वाए उन्होंने कहा कि आप लोगो को जागरूक होकर नए भारत का नया वोटर बनकर वोट देना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए उन्होंने कहा कि आप लोग ऑनलाइन एवं नजदीकी केंद्रों पर जाकर वोटर आईडी बनवा सकते है। आप लोग स्वयं भी जागरूक हो तथा अपने आस पास के लोगो को भी जागरूक करे निर्वाचन कार्यालय द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद में विभिन्न तिथियों पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे,जिसमे 4 नवंबर,5 नवंबर,25 नवंबर, 26 नवंबर,2 दिसंबर तथा 3 दिसंबर को अभियान होंगे उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन आज दिनांक 27-10-2023 को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *