युवाओं को किया जागरूक हेलमेट लगाना सुरक्षा के लिए जरूरी हेलमेट न लगाने के कारण सिर की चोट से 80 प्रतिशत लोगों की दुर्घटना के समय होती है मौत                                                   

ByGanesh Mahor

Dec 9, 2023
रिपोर्ट, गनेश माहौर
युवाओं को किया जागरूक हेलमेट लगाना सुरक्षा के लिए जरूरी
हेलमेट न लगाने के कारण सिर की चोट से 80 प्रतिशत लोगों की दुर्घटना के समय होती है मौत

मथुरा।हेलमेट जागरूकता सप्ताह के तृतीय दिन युवाओं को हेलमेट के प्रति जागरुक करते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारा यह अभियान लगातार पिछले 12 वर्षों से चलाया जा रहा है इस बर्ष 2023 में भी एक सप्ताह के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है इस अभियान के अंतर्गत टू व्हीलर चलाते समय युवाओं को हेलमेट के प्रति जागरूक करते हुए विनोद दीक्षित ने बताया हमारे युवा टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट नही लगाते हैं इसके कारण सड़क हादसे के समय 80% सर की चोट से युवा मानसिक रूप से बीमार या फिर मृत्यु हो जाती है इसलिए टू व्हीलर चलाते समय सभी लोगों को हेलमेट का इस्तेमाल करना चाहिए इसके लिए हम लगातार जागरूकता अभियान चला रहे हैं !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *