महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की मनाई गई जयंती 

ByGanesh Mahor

Jan 4, 2024
रिपोर्ट, गनेश माहौर
महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की मनाई गई जयंती

मथुरा। श्री भीमसेन सैनी स्मृति सेवा समिति द्वारा सावित्रीबाई फुले जयंती सदर बढ़पुरा स्थित आकाश गार्डन में मनाई गई सर्वप्रथम नगर निगम पार्षद श्री तरुण सैनी एवं श्री पवन सैनी द्वारा चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए उपस्थित सभी ने पुष्प वर्षा कर महान समाज सेविका को नमन किया छेत्रीय पार्षद ने माता जी के बारे में विस्तार से बताया कहा ऐसे समय जब महिलाएं स्कूल की ओर देख भी नहीं सकती थी उस समय माताजी ने महिलाओं को पढ़ाई के लिए 1848 में महिला विद्यालय खोला आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष श्री रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहा आज से लगभग 200 साल पहले पुरुष प्रधान हुआ करते थे महिलाओं को बाहर निकलना पढ़ना पाप माना जाता था उस समय माता सावित्रीबाई फुले ने जो साहस दिखाकर महिलाओं को पढ़ने एवं अन्य कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी पवन सैनी ने कहा माता जी का संघर्ष योगदान देश भूल नहीं सकता हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए श्री देवेंद्र सैनी एडवोकेट ने कहा महिला शिक्षा देने के पीछे उनको कितनी यातनाओं का सामना करना पड़ा फिर भी उन्होंने महिला विद्यालय खोलकर महिला उत्थान किया सुभाष सैनी द्वारा प्रसाद वितरण किया गया अमित सैनी ने कहा उनके योगदान को हम कभी भुला नहीं सकते हम उनके आदर्शों पर चलकर लोक कल्याण का कार्य करें यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी अंत में समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार सैनी ने कहा माताजी ने माता फातिमा शेख के साथ मिलकर स्कूल में पढ़ाकर हमारे भारत की संस्कृति को आजादी से पहले ही अपना लिया था माताजी का योगदान न सिर्फ लड़कियों को पढ़ना बल्कि उन्होंने अनाथालय पुनर्विवाह आदि कई सामाजिक साहसिक कार्य किया हमारी भारत सरकार से अपील है कि ऐसे सामाजिक क्रांति लाने वाली पहली महिला शिक्षिका को उचित सम्मान दिया जाए कार्यक्रम में उपस्थित दाऊजी सैनी, बसंत सैनी पेंटर,केला माहोर, मोहित कुमार ठाकुर, आयांश, शानवी सैनी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *