MP News: रीवा में 13 साल का लड़का भैंस चराने आठ साल की मासूम को खेत ले गया, उसके साथ किया दुष्कर्म

By. shaasak

Aug 6, 2022

रीवा से चौंकाने वाली खबर आई है। 13 साल का लड़का आठ साल की लड़की को भैंस चराने के बहाने खेत में ले गया। वहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। 

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर। –

विस्तार

मध्यप्रदेश के रीवा से ऐसी खबर आई है कि आपको चकित कर देगा। 13 साल के लड़का गांव की आठ साल की लड़की को भैंस चराने के बहाने खेत पर ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की के पिता ने उन्हें देख लिया और पुलिस को शिकायत की। लड़के को बाल न्यायालय में पेश कर सुधार गृह भेजा गया है। 

मामला रीवा जिले के शाहपुर थाना के खटखरी चौकी क्षेत्र का है। मंगलवार शाम को आठ साल की मासूम बच्ची गांव में भैंस चरा रही थी। पड़ोस में रहने वाला 13 साल का लड़का उसे बोला कि खेत में भैंस को चराकर लाते हैं। दोनों को खेत में देरी हो गई। तब बेटी को ढूंढते हुए लड़की का पिता भी खेत में पहुंच गया। उसने लड़के को दुष्कर्म करते देख लिया। उसने खटखरी चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी प्रज्ञा पटेल ने केस दर्ज किया और अपचारी बालक को हिरासत में लिया। उसे बाल न्यायालय में पेश किया गया। 

रीवा के एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने कहा कि खटखरी थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की वारदात हुई है। मंगलवार शाम को बच्ची और 13 साल का नाबालिग दोनों ही गांव में भैंस चरा रहे थे। इस दौरान अपचारी बालक ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पिता की शिकायत पर खटखरी चौकी पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी। अपचारी बालक को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे सुधार गृह भेजा गया है। 

. shaasak

𝕎𝔼𝕃ℂ𝕆𝕄𝔼 𝕄𝕐 ℙℝ𝕆𝔽𝕀𝕃𝔼 ★ɱɾ.shaasak ♪ Owner of shaasak entertainments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *