सार
भारतीय महिला टीम 2006 से एक भी पदक राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं जीती है। 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत पदक मिला था। भारतीय टीम की नजर कांस्य पदक पर है। उसे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया था।

भारतीय महिला हॉकी टीम –
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का सेमीफाइनल मैच न्यूजीलैंड से हो रहा है। फिलहाल भारतीय टीम मैच में 1-0 से आगे है। गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजर कांस्य पदक पर है। उसे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया था। निर्धारित 60 मिनट तक स्कोर 1-1 था। भारतीय महिला टीम 2006 से एक भी पदक राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं जीती है। 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत पदक मिला था।
दूसरा क्वार्टर (भारत 1-0 से आगे)
न्यूजीलैंड ने 27वें मिनट में शानदार मूव बनाया, लेकिन टीम को गोल नहीं मिला। दूसरी ओर, भारतीय टीम गोलपोस्ट के करीब पहुंचने के बावजूद गोल नहीं कर पा रही है। भारत की सलिमा टेटे ने 29वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल किया। शर्मिला गोलपोस्ट के करीब आसान गोल नहीं कर सकीं, लेकिन सलिमा उनके करीब थीं और उन्होंने गोल दाग दिया।
पहला क्वार्टर (स्कोर 0-0)
टीम इंडिया ने मैच की शुरुआत अक्रामक अंदाज मे ंकी है। उसने पहले ही मिनट में गोल के लिए प्रयास किया। न्यूजीलैंड को 10वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोल नहीं हुआ। 11वें मिनट में भारत की संगीता कुमारी गोलपोस्ट के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन वह गोल नहीं कर पाईं। यह मुकाबले में भारत का अब तक का सबसे बेहतरीन अटैक था। पहले क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ।
भारतीय टीम का सफर:
- सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया।
- भारत ने ग्रुप मैच में कनाडा को 3-2 से हराया।
- भारत को ग्रुप मैच में इंग्लैंड ने 3-1 से हराया।
- भारत ने ग्रुप मैच में वेल्स ने 3-1 से हराया।
- भारत ने ग्रुप मैच में घाना ने 5-0 से हराया।
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन
साल | प्रदर्शन |
1998 | चौथा स्थान |
2002 | पहला स्थान |
2006 | दूसरा स्थान |
2010 | पांचवां स्थान |
2014 | पांचवां स्थान |
2018 | चौथा स्थान |