सुलतानपुर: कल सुबह 2 घंटे ठप रहेगी बिजली, इन इलाकों में रहेगा पावर कट

सुलतानपुर। शहर के विभिन्न मोहल्लों में कल यानी 14 मई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण खण्ड सुलतानपुर के अधिशाषी अभियंता द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र-शिकायत कक्ष से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 05:00 बजे से 07:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
क्यों होगी कटौती?
विभाग के अनुसार, 33 केवी लाइन पर आ रही पेड़ों की डालियों और टहनियों की छंटाई का काम किया जाना है। इस रखरखाव कार्य के कारण उपकेन्द्र से निकलने वाले सभी 11 केवी पोषकों (feeders) की सप्लाई बंद रखना अनिवार्य है। कार्य की स्थिति के अनुसार समय में थोड़ा बदलाव भी संभव है।
ये क्षेत्र होंगे प्रभावित:
बिजली कटौती के कारण मुख्य रूप से निम्नलिखित इलाके प्रभावित रहेंगे:
- मोहल्ला शाहगंज और चौक
- गन्दानाला और गोलाघाटा
- डी.एम. आवास और बढ़ैयाबीर
- लालडिग्गी चौराहा और प्यारेपट्टी रोड
- घरहां, पुलिस लाइन और करौंदिया
- कुड़वार नाका, विवेक नगर और रूद्र नगर
विद्युत विभाग ने सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के समय से पहले अपने आवश्यक कार्यों को निपटा लें और इस कार्य में सहयोग बनाए रखें।




