AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान विवादित बयान के बाद सफाई में भी घिरे, नई टिप्पणी से बढ़ी मुश्किलें।

उत्तर प्रदेश फतह करने की तैयारियों में जुटे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के बिहार अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल ईमान ने फंसा दिया। अपने विवादित बयान को लेकर बुरी तरह घिर गए हैं। हद तो तब हुई कि जब सफाई देने आए तो और भी फजीहत करा दिए।
दरअसल, विवाद उस समय शुरू हुआ जब अख्तरुल ईमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वो एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए मुस्लिम दुल्हनों के बिना घूंघट बैठने और पुरुषों द्वारा उन्हें घूरने पर नाराजगी जताते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में विधायक को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘मैं पुरुषों से पूछना चाहता हूं कि क्या उनमें शर्म नाम की कोई चीज नहीं बची है? इस तरह का खुला मेलजोल सूअरों के व्यवहार के समान है।’
जब पूरे विवाद पर सफाई देने आए तो अख्तरुल ईमान ने जवान बेटियों के लिए ‘माल’ जैसे शब्द का इस्तेमाल कर दिया। इस टिप्पणी के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना शुरू हो गई। उनके इस अमर्यादित बयान और उसके बाद दी गई सफाई ने पार्टी और स्वयं विधायक की मुश्किलें बढ़ा दी गयी।




