आज की ताजा खबर

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
*1* प्रकाश पर्व: राष्ट्रपति मुर्मू से पीएम मोदी तक ने किया नमन, बोले- दुनिया को राह दिखा रही गुरु साहिब की सीख
*2* पंजाब की सियासत में उलटफेर: 6 साल बाद फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल! 2027 चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तैयार
*3* पंजाब में 6 साल बाद भाजपा-अकाली गठबंधन, मिलकर चुनाव लड़ेंगे; शाह बोले- मुख्यमंत्री अकाली दल का होगा, सीट शेयरिंग पर फैसला बाद में
*4* अमित शाह ‘द मैन ऑफ डेडलाइंस‘: नक्सली हिंसा के खात्मे के बाद पंजाब को नशामुक्त करने का दिया रोडमैप
*5* ‘देश को बदनाम करने से नहीं चमकेगी राजनीति’: राहुल गांधी पर भाजपा का वार, कहा- जनता कभी नहीं करेगी स्वीकार
*6* मिशन 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा: 27-28 नवंबर को दिल्ली में जुटेंगे दिग्गज; पीएम मोदी भी होंगे शामिल
*7* ‘पापा की सुरक्षा इसलिए हटाई गई ताकि उनकी हत्या हो जाए’, राहुल गांधी का बड़ा आरोप, सोनिया की किताब पर खुलकर बोले
*8* यूपी में कांग्रेस ने 125 सीटें मांगी,सपा 26 पर तैयार, इनमें 16 सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त हुई थी; इमरान मसूद बोले- भीख नहीं मांग रहे
*9* कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट-बंटवारे पर अजय राय ने कहा, “सीट-बंटवारे का मामला आसानी से सुलझ जाएगा। इंडिया गठबंधन पूरी तरह मज़बूत है। हमने 2024 का चुनाव पूरी ताकत से लड़ा था और 2027 में हम निश्चित रूप से बीजेपी को उखाड़ फेंकेंगे। अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस 2027 में भी अपनी यह साझेदारी जारी रखती हैं, तो इससे बीजेपी को इतनी परेशानी क्यों होती है? तो निश्चित रूप से हमारी सरकार बनेगी और बीजेपी का सफाया होगा।”
*10* उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खाते में सीधे आएंगे 20 हजार? UP Election से पहले योगी सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक
*11* 1 दिसंबर से ₹8,000 तक महंगी होंगी हुंडई की गाड़ियां, इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते फैसला; चुनिंदा मॉडल्स और ट्रिम्स की कीमतों में बदलाव होगा
*12* स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मारी,4 बच्चों की मौत, 25 घायल; पिकनिक से लौट रहे थे, यूपी के कन्नौज में एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी
*13* तमिलनाडु की पहाड़ी पर आज दीप जलेगा, 5600 पुलिसकर्मी तैनात, तनाव की आशंका, आम लोगों की एंट्री बंद; BJP नेताओं को हिरासत में लिए जाने की अटकलें, सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को पहाड़ी पर मौजूद प्राचीन पत्थर के स्तंभ दीपधून पर 24 नवंबर को दीप जलाने की इजाजत दी थी,यह स्तंभ सिकंदर बदुशा दरगाह के पास है
*14* ‘शेख हसीना आतंकवादी, हथकड़ी लगाकर ही आना होगा’; पूर्व PM की वतन वापसी के एलान पर बोला बांग्लादेश
*15* शेख हसीना 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटना चाहती हैं, इसी दिन देश पाकिस्तान से आजाद हुआ; वापसी के लिए सरकारी विमान भेजने को कहा
*16* राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट, रात में 3 डिग्री तक पहुंचा पारा; माउंट आबू सबसे ठंडा, बाड़मेर सबसे गर्म
*17* गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर आज भारतीय शेयर बाजार बंद, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज जापान कोरिया ताइवान के बाजार 4 से 8% तक बढ़े, कमोडिटी बाजार शाम 5 बजे से शुरू होगा।




