देशधर्ममुख्य समाचारयू पी
भक्ति के रास्ते में श्रद्धालु क्या सुरक्षित हैं
भक्ति के रास्ते में श्रद्धालु क्या सुरक्षित हैं
ईंटों सेभरी ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर दौड़ती हुई
मण्डल प्रभारी, गनेश कुमार माहौर
मथुरा। मथुरा में चल रही पावन “ब्रज चौरासी कोष”परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं। जिस मार्ग से हजारों श्रद्धालु भक्ति भाव से परिक्रमा कर रहे हैं, उसी मार्ग पर बिना किसी रोक-टोक के ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज गति से दौड़ती दिखाई दे रही हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। भक्ति में लीन श्रद्धालुओं को यह भी नहीं पता कि कब उनकी आस्था की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल जाए।
यह स्थिति मथुरा प्रशासन की “जीरो टॉलरेंस” नीति और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर खड़ा सवाल …?




