उत्तर प्रदेशमुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़
चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी, हस्तिनापुर सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला!

भीम आर्मी प्रमुख सांसद चंद्रशेखर आजाद की पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने हस्तिनापुर सीट चुनी है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर इस बार हस्तिनापुर से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं!!
रोहिणी ने कहा- चंद्रशेखर जहां से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, मैं भी वहीं से उनके खिलाफ मैदान में उतरूंगी!!
उनका दावा है कि हस्तिनापुर से चुनाव लड़ने के लिए उन्हें एक बड़ी पार्टी की ओर से ऑफर भी मिला है!!
सिर्फ 1969 के विधानसभा चुनाव को छोड़ दें, तो 1957 से लेकर अब तक हस्तिनापुर से जिस पार्टी का विधायक चुना गया, प्रदेश में भी उसी पार्टी की सरकार बनी। यही वजह है कि इस सीट के चुनावी नतीजों को लेकर राजनीतिक दलों की दिलचस्पी रहती है!!



