अपराधमुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़

सुल्तानपुर: सोशल मीडिया पर अधिवक्ताओं को धमकी देने का आरोप, साइबर थाने में FIR दर्ज

​सुल्तानपुर: सुल्तानपुर जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अधिवक्ताओं के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी करने, जान से मारने की धमकी देने और सामाजिक वैमनस्य फैलाने का मामला सामने आया है। अधिवक्ताओं की शिकायत और साक्ष्यों के आधार पर साइबर थाने में शुक्रवार देर रात संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

​जमीन संबंधी रंजिश में वीडियो पोस्ट करने का आरोप:

शिवनगर निवासी शुभम मिश्र और अन्य अधिवक्ताओं द्वारा साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, शिवनगर के ही विपिन शुक्ला ने 17 अक्टूबर को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। आरोप है कि जमीन संबंधी रंजिश के चलते इस वीडियो में वकीलों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई और सामाजिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

​कमेंट में वकीलों को गोली मारने की धमकी:

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ‘duukhi_aatma1’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से अधिवक्ता समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गईं और लोगों को वकीलों पर गोली चलाने के लिए उकसाया गया। अधिवक्ताओं ने अपनी शिकायत के साथ सोशल मीडिया पोस्ट और कमेंट्स के स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंपे हैं।

​जांच में जुटी पुलिस:

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की विवेचना निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा को सौंप दी है। पुलिस के अनुसार, संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट्स और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की तकनीकी जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!