अपराधमुख्य समाचारयू पीलोकल न्यूज़

बरेली में 11 साल की बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो खुला कांड, पैरों तले खिसकी जमीन।

बरेली: 11 साल की एक छोटी लड़की गर्भवती निकली है। उसके पेट में 6 महीने का बच्चा पल रहा है। यह पढ़कर आप चौंक गए होंगे। ऐसे ही हर कोई चौंक गया, जिसे भी यह घटना पता चली। परिवार वालों के तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई। बरेली में 11 साल की एक लड़की के पेट में दर्द होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां पता चला कि वह छह महीने की गर्भवती है। पड़ोस में रहने वाले एक शादीशुदा शख्स ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया था। उसने अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। करीब आठ महीने से आरोपी उसका शोषण कर रहा था। लड़की के भाई ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

यह घटना है यूपी के बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र की। यहां रहने वाली 11 साल की लड़की के साथ यह घटना हुई। करीब आठ महीने पहले, पड़ोस में रहने वाला एक शादीशुदा आदमी 31 वर्षीय राशिद जो कि दो बच्चों के पिता है उसे बेल देने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने लड़की के साथ गलत काम किया और उसका वीडियो बना लिया। आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। उसने वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी। इस डर से लड़की चुप रही। आरोपी आठ महीने से लगातार उसका रेप कर रहा था।

 

कुछ दिन पहले लड़की के पेट में दर्द हुआ। उसका भाई उसे गांव के एक डॉक्टर के पास ले गया। दवा लेने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। फिर गुरुवार को भाई उसे नवाबगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया। डॉक्टर ने चेकअप के बाद अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड में पता चला कि लड़की छह महीने की गर्भवती है। यह सुनकर सब हैरान रह गए। गर्भावस्था के सात महीने बाद जन्मे बच्चे की आधे घंटे बाद मौत हो गई।

इस मामले में शनिवार को पुलिस ने राशिद को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!