यू पीलोकल न्यूज़

परशुराम जयंती कार्यक्रम में दिए गए कथित बयान को लेकर जिले की राजनीति गरमा गयी

सुलतानपुर।

परशुराम जयंती कार्यक्रम में दिए गए कथित बयान को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सीओ सदर सौरभ सामंत को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहजाद व अधिवक्ता अशोक विसेन के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कादीपुर के भाजपा विधायक राजेश गौतम के बयान से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो रहा है।

मंच से एक विशेष समुदाय के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने कहा कि इससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन रहा है।सपाइयों ने मामले की निष्पक्ष जांच,दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।ज्ञापन देने वालों में शहजाद अहमद, अशोक सिंह बिसेन, पवन यादव, राजदेव निषाद, ज़रताब रज़ा सुल्तान खान मोनू, सुरेश कुमार गौतम, अल्ताफ अहमद शानू, राकेश वर्मा, नदीम सिद्दीकी, सुभाष यादव, शाकिम अब्बास, सत्यम पाण्डेय, सईद अहमद, महफूज अहमद, सुग्रीव निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!