NEWS BULLETIN 100 TODAY
UPDATE

रविवार, 30 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार
🔶SCO शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘आतंकवाद पूरी तरह हो खत्म’
🔶CNG Price Hike : महंगाई का एक और झटका, दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी 3.89 रुपए महंगी, नई दरें आज से लागू
🔶अमिताभ बच्चन के बाद रणवीर सिंह बने भारत के दूसरे सबसे पसंदीदा हीरो, सलमान- अक्षय को छोड़ा पीछे
🔶ताशकंद पहुंचे PM मोदी: उज्बेक राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से किया स्वागत
🔶उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी को महिलाओं ने राखी बांधी: राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ एक ही कार में रवाना हुए; आज ताशकंद में शास्त्री मेमोरियल जाएंगे
🔶न्यूयॉर्क में भागवत बोले- भारत के DNA में एकता-विविधता: हम अलग होकर भी एकदूसरे से जुड़े, गलत सोच इंसान को जानवरों के करीब ले जाती है
🔶नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 हुआ: 287 भारतीयों समेत 3000 लापता; 800 मीटर लंबा ग्लेशियर टूटने से तबाही आई
🔶नेपाल बाढ़: 287 भारतीय नागरिक लापता, 88 भारतीय नागरिकों को बचाया गया
🔶पहाड़ों से उतरे पानी से डरी यूपी-एमपी की सीमा, 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ बह रही मंदाकिनी; 10 घंटे ठप रहा ट्रेनों का पहिया
🔶’पहले मां को जहर दो, तभी बेटी ले जाना’, आगरा में सास की बात मान बेटे ने मां को दिया जहर
🔶हरियाणा: दूध के दाम बढ़ाने पर मंथन, भैंस का दूध ₹100 प्रति लीटर बिकेगा? कम कीमत पर ₹5100 जुर्माने का प्रस्ताव
🔶भारत से 11 टन राहत सामग्री लेकर चौथी उड़ान नेपाल के लिए रवाना: जयशंकर
🔶बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से शुरू होंगी बैठकें
🔶बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- FDA अधिकारी खुद को भगवान समझते हैं क्या: न नियम पढ़ते- न कानून जानते, कार्रवाई कर देते; 5 रेस्टोरेंट को फूड लाइसेंस वापस मिले
🔶नेपाल बाढ़ में रायसेन के 2 युवक लापता: मानसरोवर यात्रा से लौटे ओम बोले- मौत को करीब से देखा, जिस होटल में रुके वहां अब मलबा
🔶पेपर लीक रोकने के लिए परीक्षा सिस्टम बदलने की तैयारी: नीलेकणि टास्क फोर्स ने लोगों से सुझाव मांगे; 13 सितंबर तक दे सकेंगे राय
🔶छात्र परिषद कार्यक्रम- ममता बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज: आरोप- तय समय से ज्यादा प्रोग्राम चला; TMC समर्थकों ने रोड ब्लॉक किया, बैरिकेड हटाए
🔶राजनाथ का छात्रों से हिंसा के बजाय संवैधानिक माध्यमों से बदलाव लाने का आह्वान
🔶अंकित बालियान हत्याकांड: शूटरों के करीब पहुंची STF, हरियाणा में 8 टीमों ने डाला डेरा, यूपी में प्रवेश से पहले बदमाशों ने बदले थे कपड़े
🔷महिला हॉकी वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने 9 बार की चैंपियन नीदरलैंड को हराकर जीता खिताब।
==============================
1 न्यूयॉर्क में भागवत बोले- भारत के DNA में एकता-विविधता, हम अलग होकर भी एकदूसरे से जुड़े, गलत सोच इंसान को जानवरों के करीब ले जाती है।
2 भागवत बोले- मुसलमानों को भारत से निकालना हिंदुत्व नहीं, धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन मानवता एक; सभी रास्ते ईश्वर तक जाते हैं।
3 ‘हिंदू सोचे कि भारत में मुस्लिम न रहें, तो वह हिंदू नहीं’, न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत।
4 उज्बेकिस्तान में पीएम मोदी को महिलाओं ने राखी बांधी, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के साथ एक ही कार में रवाना हुए; आज ताशकंद में शास्त्री मेमोरियल जाएंगे।
5 मन की बात का 137वां एपिसोड आज, पीएम मोदी जेन-जी और चीनी की खपत को लेकर बात कर सकते हैं।
6 सीजेआई सूर्यकांत की दो-टूक: डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध पर न्यायपालिका सक्रिय, संसद के फैसले का इंतजार नहीं।
7 भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के 3 सांसदों को फटकार लगाई, 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार के घर शोक जताने पहुंचे थे नेता।
8 सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने देश की न्याय प्रणाली में हो रही देरी, बढ़ते खर्चों और मुकदमों के बोझ पर चिंता जताई है। उन्होंने वकीलों से वकालत को व्यापार बनाने के बजाय जनसेवा की तरह अपनाने और अपनी कार्यशैली में सुधार करने का आह्वान किया है।
9 नागरत्ना ने कहा कि वे अपनी सोच बदलें। वकालत को सिर्फ पैसा कमाने का जरिया बनाने के बजाय इसे जनता की सेवा के रूप में देखें। अगर वकील ऐसा नहीं करेंगे, तो आने वाले समय में आम जनता के बीच उनकी अहमियत खत्म हो जाएगी। उन्होंने वकीलों को लोकतंत्र का ‘सेफ्टी वाल्व’ बताया। उनका कहना था कि वकीलों को मिली आजादी किसी व्यक्तिगत फायदे के लिए नहीं है, बल्कि इसलिए है ताकि वे बिना किसी सरकार, बाजार या ग्राहक के दबाव के सच के लिए खड़े हो सकें।
10 ज्यादा शक्कर-तेल वाली खाने-पीने की चीजों पर लगेगी चेतावनी, पैकेट पर लाल रंग का षटकोण बनाया जाएगा; FSSAI का सुप्रीम कोर्ट को प्रस्ताव।
11- 35 का प्याज, दिल्ली में 70 का: कांदा एक्सप्रेस के 453.65 टन प्याज लेकर पहुंचने के बाद भी नहीं मिली राहत।
12- बॉम्बे हाईकोर्ट बोला-FDA अधिकारी खुद को भगवान समझते हैं क्या, न नियम पढ़ते- न कानून जानते, कार्रवाई कर देते; 5 रेस्टोरेंट को फूड लाइसेंस वापस मिले।
13- हरियाणा: दूध के दाम बढ़ाने पर मंथन, भैंस का दूध ₹100 प्रति लीटर बिकेगा? कम कीमत पर ₹5100 जुर्माने का प्रस्ताव।
14- पशुपालकों का कहना है कि पशु आहार, तूड़ी, दवाइयों और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में मौजूदा कीमतों पर दूध बेचने से पशुपालन में आमदनी कम हो रही है। उनका कहना है कि लागत के अनुपात में दूध का भाव बढ़ना जरूरी है।
15- नेपाल बाढ़ में मौत का आंकड़ा 682 हुआ, 287 भारतीयों समेत 3000 लापता; 800 मीटर लंबा ग्लेशियर टूटने से तबाही आई।
16- मध्य प्रदेश के सतना-चित्रकूट में बाढ़ का कहर: बांध टूटा, रामघाट पुल बहा; आज 26 राज्यों में बारिश की चेतावनी।
==============================
धौलपुर: सरमथुरा से पोखर में डूबने से 4 लोगों की मौत, मृतकों में 3 महिला व 1 युवक, तीनों महिलाओं के शवों को निकाला बाहर, युवक की तलाश जारी, सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, मृतक धौलपुर के मोरोली निवासी बताए जा रहे, विरजा में हीरामन पर जात करने आए थे, आंगई थानान्तर्गत विरजा गांव का मामला।
श्रीगंगानगर: भारत-पाक बॉर्डर एरिया में फिर मिली हेरोइन। रावला के 12 KND में हेरोइन बरामद, मौके से पैकेट में बंद करीब आधा किलो हेरोइन बरामद, स्थानीय बताया जा रहा पकड़ा गया युवक, पुलिस, CID, BSF की संयुक्त कार्रवाई, SP हरिशंकर ने कहा-‘मौके पर पुलिस अधिकारियों को भेजा है, जांच पड़ताल कर रहे हैं।
जयपुर
BJP में टिकटों को लेकर महामंथन !
जयपुर संभाग में किसके हाथ आएगा टिकट का ‘कमल’?, रविवार सुबह जयपुर संभाग की अहम बैठक, निकाय चुनाव के टिकटों पर होगा वार्डवार मंथन, जयपुर के वार्डों पर BJP नेतृत्व की सीधी नजर, टिकट के लिए दावेदारों की लंबी फेहरिस्त, कई वार्डों में आमने-सामने कई मजबूत दावेदार, एक नाम चुनना नेतृत्व के लिए बना बड़ी चुनौती, जीत की संभावना और स्थानीय समीकरणों पर होगा फोकस, जयपुर संभाग की बैठक को माना जा रहा बेहद अहम, बैठक में संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा के बाद कई वार्डों की तस्वीर साफ होने के संकेत, किसके नाम पर लगेगी मुहर?, किस दावेदार का दावा होगा मजबूत ?, किसके अरमानों पर फिर सकता है पानी?, रविवार सुबह की बैठक के बाद जयपुर की सियासत में हलचल बढ़ना तय !
उत्तराखंड – की राजधानी देहरादून और उसके आस-पास के इलाकों में कल रात से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण ऐतिहासिक और पवित्र टपकेश्वर महादेव मंदिर से होकर बहने वाली तमसा नदी उफान पर है।
नेपाल – में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, “भारत से चौथी उड़ान काठमांडू पहुंची, जिसमें 11 टन राहत सामग्री थी – जैसे कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और हाइजीन किट। इस उड़ान में टनल में खोज और बचाव अभियान के लिए उपकरणों के साथ अतिरिक्त तकनीकी टीम भी आई…”
नेपाल – के रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ के कारण छह हाइड्रो प्रोजेक्ट्स में 500 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल 11,000 जवानों के साथ खराब मौसम और मुश्किल रास्तों के बावजूद बचाव अभियान चला रहे हैं_
बॉम्बे – हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर फैसले की जानकारी न होने का दावा करने पर एनएमसी अधिकारियों को फटकार लगाई।
मोहन भागवत – ने कहा कि अगर कोई यह सोचता है कि भारत में मुसलमान नहीं होना चाहिए तो वह असल में हिंदू नहीं है_
नेपाल के बाद उत्तराखंड – पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उत्तराखंड की भिलंगना घाटी के ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं, जिसमें खतलिंग ग्लेशियर 5.33 किमी पीछे खिसक गया है।
पंजाबी – इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है कि वह सात सप्ताह की गर्भवती थी।
सऊदी अरब – की सरकार ने अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। सऊदी अरब ने 20 से 26 अगस्त के बीच देश के सभी इलाकों में चलाए गए जॉइंट सिक्योरिटी कैंपेन के दौरान रेजिडेंसी, लेबर और बॉर्डर सिक्योरिटी नियमों का उल्लंघन करने वाले 14,434 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं 14,905 विदेशियों को देश से निकाला गया है।
सऊदी मीडिया के मुताबिक, ये देशव्यापी कैंपेन संबंधित सिक्योरिटी अथॉरिटीज की ओर से सऊदी अरब के रेजिडेंसी, लेबर और बॉर्डर सिक्योरिटी कानूनों का उल्लंघन करने वाले लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए चलाए गए। इसमें अलग-अलग मामलो में गिरफ्तारियां की गई हैं और देश निकाला दिया गया है।
पाकिस्तानी – एक्सपर्ट और पूर्व राजनयिकों ने सिंधु संधि को बहाल करने पर जोर दिया है। वॉशिंगटन में एक पॉलिसी डायलॉग में शामिल लोगों ने कहा कि पाकिस्तान को राजनीतिक और सुरक्षा से जुड़े विवादों को सिंधु जल संधि (IWT) से पीछे हटने की वजह नहीं बनाना चाहिए। ऐसे मुद्दों को अलग से सुलझाया जाना चाहिए। वक्ताओं ने भारत के संधि को निलंबित रखने की आलोचना करते हुए कहा कि पानी के बंटवारे की व्यवस्था को राजनीतिक और सुरक्षा विवादों से अलग रखा जाना चाहिए और संधि की शर्तों के आधार पर ही सिंधु नदी प्रणाली का प्रबंधन जारी रहना चाहिए।
डॉन के मुताबिक, इस बातचीत का आयोजन पाकिस्तान दूतावास ने किया था। द इंडस वाटर्स ट्रीटी: साउथ एशियन सिक्योरिटी एट क्रॉसरोड (सिंधु जल संधि: दक्षिण एशियाई सुरक्षा) नाम के इस डायलॉग में अमेरिकी नीति विशेषज्ञ, शिक्षाविद, कानूनी और जल विशेषज्ञ, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि और राजनयिक शामिल हुए। भारत ने अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ 1960 में हुई IWT को निलंबित कर दिया था।
पाकिस्तान – की शहबाज शरीफ सरकार ने कहा है कि सिंधु जल संधि के तहत उसे मिलने वाला पानी भारत नहीं रोक सकता है। अगर उसे पानी से वंचित करने की कोशिश हुई तो इसके क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर गंभीर परिणाम होंगे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ‘सिंधु जल संधि: दक्षिण एशियाई सुरक्षा दोराहे पर’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में शनिवार को ये बातें कही हैं। उन्होंने एक बार फिर भारत पर पानी को हथियार बनाने का आरोप लगाया है।
पाकिस्तान और भारत के बीच सिंधु जल संधि साल 1960 में हुई थी। विश्व बैंक की मध्यस्थता में सिंधु नदी घटी की छह नदियों के पानी के बंटवारे के लिए हुए इस समझौते में तीन पूर्वी नदियां भारत को और तीन पश्चिमी नदियां पाकिस्तान को मिली है। अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने इस संधि को निलंबित कर दिया था। इसके बाद से पाकिस्तानी नेता लगातार इस मुद्दे पर आक्रामक बयान दे रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री – पीयूष गोयल ने जापानी कंपनियों से भारत में निवेश बढ़ाने की अपील की है। ऐसा करते हुए उन्होंने सुजुकी की सफलता का उदाहरण दिया। वह बोले कि हम चाहते हैं कि भारत से 1,580 सुजुकी जैसी कंपनियां निकलें। उन्होंने इन कंपनियों को बताया कि भारत में किस कदर मौके हैं।
चार्ल्स – कोच दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं। वह कोच इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। यह अमेरिका की सबसे बड़ी निजी कंपनियों में से एक है। फोर्ब्स के अनुसार, 29 अगस्त 2026 तक चार्ल्स कोच की रियल टाइम नेटवर्थ 76.9 अरब डॉलर थी। उनके विचार लाखों लाख लोगों को प्रेरित करते हैं।
नेपाल – में बाढ़ के साथ आई भीषण तबाही ने सबको हैरान कर दिया है। अचानक आई इस आपदा में बड़ी-बड़ी इमारतें इस तरह बह गईं जैसे ताश के पत्ते तेज हवा में गिर जाते हैं। बताया जा रहा है कि अब तक 600 करीब लोगों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। वहीं, 2 हजार के करीब लोग लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ता जा रहा है मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका भी बढ़ती जा रही है।
बढ़ सकते हैं प्राकृतिक खतरे
मशहूर जिओ पॉलिटिकल एक्सपर्ट ब्रह्मा चेलानी ने इस हादसे को लेकर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के तिब्बती हिस्से में तबाही मचाने और उसके बाद नेपाल के निचले इलाकों में भारी जान-माल का नुकसान करने वाली बाढ़ की प्राकृतिक आपदा इस बात का एक जबरदस्त उदाहरण है कि भू-आकृति विज्ञान (Geomorphological Research) से जुड़ी रिसर्च में लंबे समय से क्या बताया गया है। पहाड़ी इलाकों और नदियों के रास्तों में इंसानी दखल से प्राकृतिक खतरों का रूप बदल सकता है और वे और भी भयानक हो सकते हैं।
इंडियन आर्मी – हवाई सुरक्षा को मजबूत करने के लिए यूनाइटेड किंगडम से एक बेहद खास और आधुनिक हथियार ‘लाइटवेट मल्टीरोल मिसाइल’ यानी ‘मार्टलेट’ की खरीद को काफी बढ़ाने जा रही है। जल्द ही हस्ताक्षर होने की उम्मीद, इस मिसाइल को बेलफास्ट स्थित ‘थेल्स एयर डिफेंस’ द्वारा बनाया जाता है। इस बड़े समझौते पर दोनों देशों की सरकारों के बीच जल्द ही हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिसके बाद भारत, यूक्रेन के बाद दुनिया में इस मिसाइल का इस्तेमाल करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश बन जाएगा।
कांग्रेस – नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उन्हें अपनी मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आने वाली किताब से जुड़े विवाद में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ हुए ‘अपराध’ पर है। लोकसभा में विपक्ष के नेता एक पत्रकार के सवाल का जवाब दे रहे थे। यह सवाल इस महीने की शुरुआत में उत्तराखंड के हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद हुई ‘शुद्धिकरण’ की रस्म के बारे में पूछा गया था। खरगे के खिलाफ न्याय की मांग राहुल गांधी ने कहा कि मैं इसे ध्यान भटकाने की रणनीति कहता हूं। अभी इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। मेरी दिलचस्पी उस अपराध में है, जो खरगे जी के खिलाफ हुआ है। उन्होंने खरगे के लिए ‘न्याय’ की मांग की। सोनिया गांधी की जीवनी जिसका शीर्षक ‘बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ है। इससे जुड़ा विवाद तब शुरू हुआ, जब ऐसी खबरें आईं कि प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने किताब छापने से इनकार कर दिया, क्योंकि उन्होंने संपादकीय बदलावों के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
चीन – के उत्तर-पश्चिम में एक गुप्त एयरबेस का तेजी से विस्तार कर रहा है। यह अमेरिका के ‘एरिया 51’ जैसे टॉप-सीक्रेट टेस्टिंग ग्राउंड जैसा है। इस सुविधा का इस्तेमाल एक्सपेरिमेंटल प्लेटफॉर्म और अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के परीक्षण के लिए किया जाता है। यहां दुनिया के सबसे लंबे रनवे में से एक है, जिसकी लंबाई 16,400 फीट है। पिछले कुछ सालों में यह साधारण हवाई पट्टी से बढ़कर एक बड़ा फ्लाइट-टेस्ट सेंटर बन गया है। इसका निर्माण कार्य लगातार और तेजी से चल रहा है। TWZ के मुताबिक, प्लैनेट लैब्स की 27 अगस्त को ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में इस निर्माण कार्य का पैमाना और दायरा हाई-रिजॉल्यूशन डिटेल में दिखा है। यह बेस उत्तर-पश्चिमी चीन के सुनसान और सूखे शिनजियांग ऑटोनॉमस रीजन में ‘लोपनुर न्यूक्लियर टेस्ट बेस’ के पास स्थित है। लोपनुर चीन का परमाणु हथियारों के परीक्षण का मुख्य केंद्र है। यहीं पर चीन ने 1964 में अपना पहला परमाणु उपकरण (कोडनेम ‘प्रोजेक्ट 596’) विस्फोटित किया था, जिससे वह दुनिया की पांचवीं परमाणु शक्ति बना।
एचडीएफसी बैंक – के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शशिधर जगदीशन ने तीसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला किया है। वह 26 अक्टूबर को अपने पद से रिटायर होंगे। उनका छह साल का कार्यकाल बैंक के लिए कई चुनौतियों से भरा रहा, जिनमें तकनीकी समस्याओं से लेकर एचडीएफसी लिमिटेड के साथ विलय और हालिया गवर्नेंस से जुड़े विवाद शामिल हैं। जगदीशन ने शनिवार को बैंक के बोर्ड को अपने फैसले की जानकारी दी। इसके बाद बोर्ड की एक अनिर्धारित बैठक हुई। बोर्ड ने उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन जगदीशन ने तीसरा कार्यकाल नहीं लेने के अपने निर्णय पर कायम रहने की बात कही।
यूपी की IAS – दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, भावुक पोस्ट में लिखा- ‘पद छूट गया, सपना नहीं’
दिल्ली – के तिलक नगर में रहने वाली 21 साल की मुस्कान ने करीब 18 महीने पहले दिल्ली की एक जिम ज्वाइन की। यहां उसकी मुलाकात 26 साल के जिम ट्रेनर मोहम्मद इमरान (उर्फ आकिब) से हुई। इमरान जिन ट्रेन के तौर पर जिम से जुड़ा हुआ था और ट्रेनिंग देने का काम करता था। ट्रेनिंग के बीच ही इमरान ने मुस्कान के साथ अपनी जान पहचान काफी बढ़ा ली और उसे दिन के किसी भी समय मैसेज और कॉल करने लगा। लेकिन इन 18 महीनों में मुस्कान जिम ट्रेन इमरान की हरकतों से परेशान हो गई और पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत की। मुस्कान ने 18 जुलाई को पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस को बताया कि इमरान उसे परेशान कर रहा है। हालांकि, मुस्कान ने पुलिस को किसी भी तरह की लिखित शिकायत नहीं दी। नतीजा ये हुआ कि अब मुस्कान इस दुनिया में नहीं है और उसके कत्ल का आरोप इमरान पर है। बताया जा रहा है कि इमरान ने मुस्कान के घर में घुसकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। मुस्कान दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा भी थी और पार्ट टाइम मॉडलिंग भी किया करती थी। पुलिस ने जब इमरान की गिरफ्तारी के बाद जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि वह आदतन अपराधी किस्म का व्यक्ति है और उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।
दिल्ली – की एक अदालत ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की नागरिकता से जुड़े मामले में 11 सितंबर, 2025 के मजिस्ट्रेट के फैसले को चुनौती देने वाली पुनरीक्षण याचिका पर अपना आदेश शनिवार को टाल दिया। मजिस्ट्रेट अदालत ने सोनिया गांधी का नाम 1983 में भारतीय नागरिकता हासिल करने से 3 साल पहले मतदाता सूची में शामिल किए जाने के आरोप की जांच से इनकार कर दिया था।
शिकायत को बताया राजनीति से प्रेरित
विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने आदेश सुनाने की तारीख बढ़ाकर 21 सितंबर कर दी। इससे पहले सोनिया गांधी के वकील ने जवाब दाखिल करते हुए कहा था कि शिकायत राजनीतिक रूप से प्रेरित है और किसी अन्य उद्देश्य से दायर की गई है। मजिस्ट्रेट अदालत ने राउज एवेन्यू अदालत की सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता विकास त्रिपाठी की ओर से दायर शिकायत खारिज कर दी थी।
2002 में कोलकाता के अमेरिकन – सेंटर हमले के मुख्य साजिशकर्ता और सजायाफ्ता आतंकी आफताब अहमद अंसारी को लेकर बड़ी खबर आई है। जेल में उसके पास से तीन मोबाइल फोन, वाई-फाई उपकरण और 31,000 रुपये जब्त किए गए हैं। यहां जेल में हुई इस बरामदगी के बाद अधिकारियों ने हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। अमेरिकन सेंटर हमला मामले में दोषी अंसारी आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और वह कोठरी नंबर 14 में बंद है। यह बरामदगी डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने की है। जेल के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि अंसारी जेल के अंदर कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा है। उसके पास इंटरनेट की सुविधा भी है जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि उसके कपड़ों और बिस्तरों से तीन मोबाइल फोन मिले, जबकि दो राउटर, एक वाई-फाई उपकरण, एक पेन ड्राइव और एक इयरफोन भी जब्त किया गया।
जयपुर: राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा, भाई को बचाने की कोशिश में 3 बहनों की भी मौत हीरामन बाबा की जात करने मंदिर आए थे*
जयपुर: धौलपुर। भाई को डूबता देख तीन बहनों ने उसे बचाने के लिए पोखर में छलांग लगा दी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। भाई को बचाने की कोशिश में तीनों बहनें भी गहरे पानी में समा गईं। देखते ही देखते चारों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बता दें कि परिजन यहां हीरामन बाबा की जात करने मंदिर आए थे, लेकिन परिवार के लिए यह धार्मिक यात्रा जिंदगीभर का गहरा जख्म बन गई। घटना आंगई थाना क्षेत्र के धौन्ध पंचायत अन्तर्गत विरजा गांव के पास हीरामन बाबा की पोखर की है। मृतक गांव के जत्थे के साथ हीरामन बाबा की जात करने के लिए विरजा गांव में देवता पर आए थे। अलसुबह ग्रामीण हीरामन बाबा मंदिर के समीप पोखर में नहाने गए थे। नहाते वक्त युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बालक को बचाने की कोशिश में तीन बहनें भी डूब गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों व एसडीआरएफ टीम के सहयोग से पोखर में तलाशी अभियान चलाकर सभी मृतकों के शव को बाहर निकाला।
नहाने के लिए कुंड में उतरा तो डूबने लगा: थानाप्रभारी कृपालसिंह ने बताया कि मृतक महिलाएं व बालक धौलपुर के मोरोली गांव निवासी हैं, जो गांव से जत्थे के साथ हीरामन बाबा की जात करने आए थे। रविवार सुबह करीब 4 बजे चारों हीरामन कुंड में पहुंचे। रवि नहाने के लिए कुंड में उतरा तो डूबने लगा। उसकी तीनों बहनें भी पास में नहा रही थीं। रवि को डूबता देखकर तीनों बहनें उसे बचाने के लिए पोखर में कूद गईं। पानी गहरा होने के कारण वे भी डूब गईं। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक अस्पताल सरमथुरा की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
6 घंटे बाद निकाला युवक का शव: ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीन बहनों के शव पोखर से निकाल लिए। लेकिन, काफी प्रयास के बाद भी युवक का शव नहीं मिल पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। करीब 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद रेस्क्यू शुरू किया। हादसे के करीब 6 घंटे बाद सुबह 10 बजे युवक का शव पोखर से बाहर निकाला गया।
चारों मृतक भाई-बहन: चारों मृतक आपस में भाई बहन थे, जो भाई के साथ ही जात करने आए थे। मृतकों में रवि उर्फ भोलू (21) पुत्र लायकसिंह, बोटो (25) पुत्री लायकसिंह, मनोरमा(24) प




