श्याम नगर में आवारा कुत्तों के शिकार बन रहे हैं बच्चे नगर निगम नहीं ले रहा है कोई भी एक्शन प्रशाशन मौन निवासियों में डर का माहौल।

लखनऊ डेस्क :- संवाददाता अखंड मिश्रा
लखनऊ श्याम नगर में बच्चों के जान के दुश्मन बने कुत्तों का कहर अब और भी प्रचंड हो गया पर नगर निगम नहीं ले रही है इस मामले का संज्ञान, दो बच्चों को काट चुके हैं कुत्ते निवासियों में डर का माहौल अम्राई गांव स्थित श्याम नगर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। इलाके में तीन-चार कुत्ते काफी आक्रामक हैं और छोटे बच्चों को देखते ही दौड़ पड़ते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन कुत्तों द्वारा एक ही परिवार के दो बच्चों को पहले ही काटा जा चुका है।
गली में बच्चे अक्सर सड़क पर खेलते हैं, ऐसे में किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है। कुत्तों के काटने के बाद लोग उन्हें लाठी-डंडे लेकर दौड़ाने लगते हैं, जिससे कुत्तों के साथ लोगों के घायल होने का खतरा भी बना रहता है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से इन कुत्तों का एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन और स्टेरिलाइजेशन कराने की मांग की है। बार-बार लोगों और बच्चों को काटने वाले आक्रामक कुत्तों की वेटरिनरी जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की मांग भी की गई है।
लोगों का कहना है कि पालतू कुत्तों के मामले में नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई की जाती है, लेकिन स्ट्रीट डॉग्स के वैक्सीनेशन, स्टेरिलाइजेशन और डॉग-बाइट की घटनाओं को लेकर भी नगर निगम को सक्रिय और समयबद्ध कार्रवाई करनी चाहिए।
स्थानीय लोगों ने बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए श्याम नगर में जल्द कार्रवाई की मांग की है।




