भगवान वामन की जयंती बड़े उल्लास से गई मनाई

ByAnju Singh

Sep 9, 2022

भगवान वामन की जयंती बड़े उल्लास से गई मनाई
रिपोर्ट:-  अंजू सिंह
महमूदाबाद सीतापुर
वामन भगवान की जयंती पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जुलूस एवं शोभा यात्रा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था तथा गाजे-बाजे के साथ ठठेरी तोबाजार के राम लीला मैदान से धूमधाम से निकली। शोभायात्रा का शुभारम्भ क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्या, संकटा देवी मंदिर अध्यक्ष रमेश वाजपेयी द्वारा जलविहार महोत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगीं में गायत्री परिजनों के वेद मंत्रों के बीच ध्वज का पूजन-अर्चन कर किया। दर्जन भर से अधिक विभिन्न मनोहारी और चित्ताकर्षक झॉकियों के आगे चल रहे नेता जी सुभाष चंद्र बोस व्यायामशाला के युवकों ने रोमांचकारी प्रदर्शन करके हजारों दर्शकों का दिल जीत लिया। विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके लोगों ने स्वागत किया। पुष्पों आदि से सुसज्जित आकर्षक रथ पर विराजमान भगवान की मूर्तियों की आरती के बाद शोभायात्रा बजाजा चौराहा, रामकुंड चौराहा, कोतवाली मार्ग, बस स्टेशन, बजाजा मार्ग, चिकमंडी चौराहा, पुरानी बाजार, रेलवे स्टेशन, अमीरगंज होती हुई मानस तीर्थ श्री संकटा देवी मंदिर पहुची जहॉ गगनभेदी जयकारों के साथ आरती हुई। शोभा यात्रा का पूरे नगर में लोगों ने स्थान-स्थान पर स्वागत किया, भगवान की आरती उतारी, प्रसाद चढ़ाया और शोभयात्रा में शमिल लोगों को जलपान कराया।इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अमित गुप्ता उर्फ मुन्ना, अशोक नाग, सतीश गुप्ता, सत्यनारायण पोरवाल संजीव अग्रवाल, दिलीप त्रिपाठी अनोखेलाल, राकेश गुप्ता आदि लोगों
शोभायात्रा में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अम्ब्रीश गुप्त, भाजपा नेता अतुल वर्मा, अतुल चित्रांश, मोहन बारी, रमाशंकर वर्मा, विहिप के कृतार्थ म्श्रि, रितेश रस्तोगी, सुजीत रस्तोगी, राजेश जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष लेखा गुप्त सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा संकटा देवी मंदिर पहुंची जहां मंदिर में भगवान को जलबिहार कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *