कैम्प कार्यालय पर सुनी विधायक विनोद सिंह ने लोगों की फरियाद, निस्तारण के लिये सबंधित लोगों से की बात

ByShailesh Krishna Singh

Dec 19, 2022

सुल्तानपुर कैम्प कार्यालय पर सुनी विधायक विनोद सिंह ने लोगों की फरियाद, निस्तारण के लिये सबंधित लोगों से की बात।

विधायक पुत्र पुलकित सिंह भी रहे सक्रिय,भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, क्षेत्र के चहुमुखी विकास को लेकर हुई चर्चा।

19 दिसम्बर, 2022 विधायक सुल्तानपुर एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह लोगों की हर संभव मदद के लिये लगातार तत्पर हैं। क्षेत्र के लोगों की मदद के साथ साथ वे इलाके के विकास के लिये हमेशा फिक्रमंद हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने अपने कृषि विज्ञान केंद्र स्थित कैम्प कार्यालय पर लोगों की फरियाद सुनी और उसके निस्तारण के लिये संबंधित लोगों से बात की। उन्होंने आश्वस्त किया, समस्यायों को निस्तारण हर स्तर पर करवाया जाएगा।

वहीं विधायक विनोद सिंह के साथ साथ उनके पुत्र पुलकित सिंह भी पिता के निर्देशों का बखूबी पालन करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में आज पुलकित ने फरीदीपुर स्थित कमला नेहरू संस्थान परिसर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य सहित तमाम लोग शामिल रहे। बैठक के दौरान विनोद सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने की बात कही। इसके साथ ही विनोद सिंह ने क्षेत्र के विकास का खाका खींचने की बात कही। विनोद सिंह ने भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि आप के इलाके की जो भी महत्वपूर्ण समस्या है उसे लिखित रूप से अवगत कराएं ताकि उसका समाधान करवाया जा सके।इसके साथ ही पुलकित ने साफ कहा किसी की भी मौत ठंड से नही होना चाहिए। पुलकित ने कहा कि यदि किसी को जरूरत हो तत्काल अवगत कराया जाय ताकि उसकी मदद की जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *