सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर अरुण सिंह को मिला बेस्ट क्लिनिकल अवार्ड

ByHitech Point agency

Dec 20, 2022

सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर अरुण सिंह को मिला बेस्ट क्लिनिकल अवार्ड

सुल्तानपुर। शहर के वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ अरुण सिंह साईं फिजियोथैरेपी को नेशनल कांफ्रेंस में बेस्ट क्लिनिकल अवार्ड मिलने पर मानव अधिकार संरक्षण के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता एड ने बधाई दी।

 

हाल में ही अलीगढ़ शहर में ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन डॉ के के शर्मा, सेक्रेटरी डॉ हेमंत चौहान, ट्रेजरार डॉ अजय रस्तोगी के सम्मिलित प्रयास से द्वितीय राष्ट्रीय फिजियोथेरेपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें देशभर के फिजियोथेरेपिस्ट सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिस डिवा सुप्रनेशनल इंडिया 2019 शेफाली सूद ने सुल्तानपुर के डा अरूण सिंह सहित देश भर के विभिन्न हिस्सों से चयनित बेस्ट फिजियोथैरेपिस्टों को अवार्ड से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में इंडियन फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन के नेशनल प्रेसिडेंट डॉक्टर संतोष कुमार झा, विधायक अनिल पाराशर, पूर्व विधायक संजीव राजा, डीआईजी दीपक कुमार, सीएमओ डॉक्टर नीरज त्यागी सहित सैंकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *