केएनआईसी स्कूल की छात्रा आरोही सिंह ने प्राप्त किया गोल्ड मेडल
सुल्तानपुर। शहर के प्रतिष्ठित स्कूल केएनआईसी करौंदिया विवेक नगर ब्रांच में सीनियर के जी में पढ़ने वाली छात्रा आरोही सिंह ने परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। छात्रा आरोही सिंह विवेक नगर निवासी शहर के प्रसिद्ध फिजियोथैरेपिस्ट डॉ अरुण सिंह व नेहा सिंह की पुत्री है।
आरोही सिंह की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल डा एनडी सिंह, क्लास टीचर ज्योति श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर रेनू सिंह सहित अखिलेश कुमार सिंह , आर पी सिंह , डॉ डी पी सिंह , विनय सेठ , नीरज पांडे, डॉ अंजनी तिवारी, डॉक्टर राजवंत पाल, डी पी गुप्ता एड, किरन गुप्ता आदि सहित सभी रिश्तेदारों और इष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया।