सुल्तानपुर में जिला बॉक्सिंग संघ की बैठक सम्पन्न
जिलाध्यक्ष पुलकित सिंह समेत तमाम पदाधिकारी बैठक में रहे शामिल।
बैठक में वार्षिक खेलकूद को लेकर हुई चर्चा,खिलाड़ियों को हर सम्भव मदद का भी आश्वासन।
युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी के साथ साथ जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष पुलकित सिंह की अगुवाई में आज जिला बॉक्सिंग संघ की एक बैठक आयोजित की गई। नगर के रुद्र नगर स्थित नागेंद्र प्रताप सिंह उर्फ भोला सिंह के आवास पर आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के साथ साथ वार्षिक खेलकूद पर भी चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुलकित ने खिलाड़ियों को हर सम्भव मदद के लिये आश्वस्त किया, और कहा कि मुक्केबाजी एक मार्शल कला है जिसमें 2 लोग अपनी मुट्ठीयो का प्रयोग करके लड़ते हैं ओलंपिक खेलों का मुक्केबाजी लंबे समय से हिस्सा रहा है इसे दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक माना गया है साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिये प्रोत्साहित भी किया। बैठक में विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी के साथ साथ जिला ओलंपिक संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय चैंपियन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के के भटनागर, उपाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह राणा, उपाध्यक्ष गिरीश मिश्रा, उपाध्यक्ष परमिंदर शर्मा, उपाध्यक्ष अनुराग पाण्डेय, कोषाध्यक्ष आशुतोष झा लकी, सहायक सचिव रितेश कुमार, संयुक्त सचिव अश्वनी शर्मा, संयुक्त सचिव अक्षय सोनी, संयुक्त सचिव अंकित शुक्ला,संयुक्त सचिव रवि यादव, सदस्य अभिषेक दुबे, अनिल सिंह, रवि यादव, पवन मौर्या, सलीम इदरीसी आदि लोग उपस्थित रहे।