Video: पंडितजी के साथ कुछ ऐसा काम कर बैठा दूल्हा, शर्म से पानी-पानी हो गई दुल्हन….

ByHitech Point agency

Mar 28, 2023

सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो की भरमार है। इसमें से कई वीडियो दिल छूने वाले होते हैं। वहीं कई वीडियो काफी मजेदार होते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो इतने मजेदार है, जिसे देखकर आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा। वीडियो शादी के मंडप का है। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे होते हैं और पंडितजी शादी की रस्में पूरी करवा रहे होते हैं।शादी की रस्मों के दौरान दूल्हा कुछ ऐसा काम करता है, जिससे वहां हंसी का माहौल बन जाता है।

वीडियो देखकर आएगा मजा

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा पंडितजी के साथ बहुत ही अजीबोगरीब हरकत करता है। इसे देखकर यूजर्स के चेहरे खिल जाते हैं। दरअसल, पंडितजी शादी की रस्म के हिसाब से दूल्हे से खुद का इंस्ट्रक्शन फॉलो करने के लिए कहते हैं। वह दूल्हे को खुद के माथे पर चंदन का टीका लगाने के लिए कहते हैं। पंडितजी यह बात इशारे में कहते हैं। इसलिए दूल्हा पहली बार में पंडितजी का इशारा समझ नहीं पाता। इसके बाद वह सबसे पहले दुल्हन के माथे पर टीका लगाने जाता है।

देखें वीडियो-

ऐसा करते देखकर पंडितजी दूल्हे को टोकते हैं। इससे दूल्हे को लगता है कि पंडितजी उनको टीका लगाने को कहते हैं। इसलिए दूल्हा पंडितजी के माथे पर टीका लगाने लगता है। इससे पंडितजी गुस्सा हो जाते हैं। वह दूल्हे को अपने माथे पर टीका लगाने के लिए कहते हैं। यह देखकर दुल्हन जोर-जोर से हंसने लगती है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन का चेहरा भी शर्म से लाल हो जाता है। वीडियो को @swatic12 नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *