Mukhtar Ansari की पत्नी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, जारी किया लुकआउट नोटिस

ByHitech Point agency

Apr 21, 2023

अतीक अहमद के बाद बाहुबली मुख्तारी अंसारी पर शिकंजा कसता जा रहा है। माफिया मुख्तार की फरार पत्नी अफशा अंसारी (Afsa ansari) के खिलाफ लुकलाउट नोसिट जारी किया गया है।

अतीक अहमद के बाद बाहुबली मुख्तारी अंसारी पर शिकंजा कसता जा रहा है। माफिया मुख्तार की फरार पत्नी अफशा अंसारी (Afsa ansari) के खिलाफ लुक आउट नोसिट जारी किया गया है। अफशा पर आरोप है कि मुख्तार के जेल जाने के बाद वही उसके साम्राज्य को चलाती है। एक तरह से वह अपने पति की जगह गोरख धंधे को संभाल रही है। पुलिस ने अफशा पर 75 हजार का ईनाम रखा है और हर तरफ छापेमारी कर रही है।

माफियागिरी के दम पर हड़प ली जमीन

असल में मऊ सीओ धनंजय मिश्रा का कहना है कि विकास कंस्ट्रक्शन के नाम से मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा से फर्म बनाई थी। जिसमें इन्होंने माफियागिरी के आधार पर जमीन ली थी। जांच के बाद अफशा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज़ हुआ है। शक है कि यह किसी दूसरे देश भाग सकती है इसलिए पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने जांच में पाया है कि अफशा ने विकास कंस्ट्रक्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा किया है।

5 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

इस मामले में अफशा अंसारी समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके बाद इसी मामले को आधार बनाकर गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। मऊ पुलिस के लिए अफशा की गिरफ्तारी किसी चुनौती से कम नहीं है। अफशा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी ओमवीर सिंह का कहना है कि गाजिपुर पुलिस ने मुख्तार गैंग के कई सदस्यों की बेनामी संपत्ति को जब्त किया है।

क्या है मामला

असल में विकास कंस्ट्रक्शन की जमीन पर एक गोदाम का निर्माण किया गया। उस गोदाम को एफसीआई को किराए पर दिया गया। यह फर्म करीब 5 लोगों के नाम पर रजिस्टर थी। जिसमें अफशा अंसारी, उनके दोनों भाई अनवर सहजाद और आतिफ रजा के अलावा रविन्द्र नरायन सिंह, जाकिर हुसैन का भी नाम है। राजस्व विभाग ने जब जांच किया तब पता लगा कि विकास कंस्ट्रक्शन फर्म ने अनुसूचित जाति के लोगों को पट्टे पर दी गई जमीन को गलत ढंग से अपने नाम करा लिया था। इतना ही नहीं कुछ और लोगों की जमीन गलत तरीके से ले ली गई थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *