विश्व प्रसिद्ध दा केरला स्टोरी फिल्म लड़कियों को दिखाने हेतु डा पल्लवी तिवारी ने चला रक्खा है मुहिम

ByHitech Point agency

May 26, 2023

विश्व प्रसिद्ध दा केरला स्टोरी फिल्म लड़कियों को दिखाने हेतु डा पल्लवी तिवारी ने चला रक्खा है मुहिम

 

सुलतानपुर। शहर की वरिष्ठ समाजसेविका डॉ पल्लवी तिवारी के नेतृत्व में अलग – अलग कॉलेज में पढ़ने वाले 20 छात्र-छात्राओं ने दा केरल स्टोरी मूवी देखी। इसके पहले भी 4 मई को लगभग 15 छात्राओं को डा पल्लवी तिवारी ने अपने व्यक्तिगत प्रयास से केरला स्टोरी फिल्म दिखाई थी।

 

डा पल्लवी तिवारी का उद्देश्य है कि हमारे समाज की भोली भाली लड़कियां को पता चले कि वर्तमान समय में उन्हें गुमराह करने के लिए आतंकवादियों द्वारा किस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं अगर ऐसे में लड़कियां सावधान न रही तो आसानी से उनके षडयंत्र का शिकार हो जायेंगी। इस अवसर पर डा पल्लवी तिवारी ने‌ वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार श्री डी पी गुप्ता जी और डॉक्टर आस्था त्रिपाठी प्रसिद्ध महिला चिकित्सक को इस कार्य में आर्थिक सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

दा केरला स्टोरी देखने वालों में अनुष्का,आंचल, अंजलि, पल्लवी, कीर्ति, मारुतश्रुति, दिव्यांशी,अंकिता, अपर्णा, ममता पांडे, संजना, संध्या,रिया,अंतिमा, श्रुति, दिव्यांशी, काजल, पल्लवी सिंह, अंकिता, अर्पना,पूजा व सत्यम चौरसिया, अभिषेक यादव, अभिनव, शिवम दूबे आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *