पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव डी पी गुप्ता एड का हुआ लखनऊ में भव्य सम्मान

ByHitech Point

Jun 26, 2023

पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव डी पी गुप्ता एड का हुआ लखनऊ में भव्य सम्मान

सुलतानपुर। पत्रकार एकता संघ (रजि.) जो कि आज सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश से लेकर अन्य राज्यों के पत्रकार समुदाय में एक शक्तिशाली व प्रतिष्ठित संस्थान के रुप में जाना जाता है। इस संगठन के राष्ट्रीय सचिव डी पी गुप्ता एड को लखनऊ हेड आफिस में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय केडी सिंह व प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा भव्य माल्यार्पण के उपरान्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय केडी सिंह ने कहा कि श्री डी पी गुप्ता जी पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार व इसे मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। इसी के साथ साथ श्री गुप्ता एक उच्च कोटि के आर्टिकल राइटर व हाई एजुकेटेड वरिष्ठ पत्रकार हैं। विभिन्न मुद्दों पर इनके द्वारा लिखे गए उत्कृष्ट लेख देश भर के हजारों लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। ये जनपद सुल्तानपुर के एक प्रसिद्ध समाजसेवी व मानवाधिकार एक्टिविस्ट हैं जो कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर से लेकर जनपद स्तर तक के विभिन्न सामाजिक समस्याओं को लेकर अक्सर आवाज उठाते रहते हैं।

इस अवसर पर पत्रकार एकता संघ के उत्तर प्रदेश प्रभारी व जिला अध्यक्ष लखनऊ दिनेश दीक्षित, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील चौरसिया, संगठन मंत्री मुकेश तिवारी मंडल मीडिया प्रभारी अमित शुक्ला व अवधेश कुमार,शिव प्रताप सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *