कालिका प्रसाद मिश्रा एडवोकेट को भारत सरकार द्वारा सुचिबद्ध संस्था मानव अधिकार संरक्षण करेगा सम्मानित

ByHitech Point

Jun 26, 2023

 सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के जन्मदिन पर रविवार को मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में मरीजों को फल बांटे गए। एमपी एमएलए कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र ने मरीजों को फल देकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उप मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की भी कामना की।

वदित हो कि कालिका प्रसाद मिश्रा एक बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी हैं। समाज हित और जरुरत मंदो की सेवा में सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वाहन करते हैं। इनके द्वारा जनपद अमेठी के नाम पर गहरा रिसर्च किया गया था जो सुल्तानपुर के सभी प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ था। इसके अतिरिक्त ये कानून की जानकारी के संदर्भ में आर्टिकल लिखते हैं। अखबार में हाल में ही प्रकाशित इनका आर्टिकल ” अगर पुलिस एफआईआर न दर्ज करे तो पीड़ित के पास क्या है कानूनी उपचार” ये आर्टिकल राष्ट्रीय स्तर पर पसन्द किया गया था। भारत सरकार द्वारा सुचिबद्ध संस्था मानव अधिकार संरक्षण संस्था इनको शीघ्र ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी इसकी घोषणा संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी पी गुप्ता ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *