कानून का काम गर्भ से लेकर श्मशान तक : सिन्हा

ByHitech Point agency

Nov 7, 2023

 

सुलतानपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक एवं साक्षरता जागरूकता शिविर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिला जज अभिषेक सिन्हा ने कहा कि कानून का काम गर्भ से लेकर शमशान तक है। कानून ऐसे अपराधियों की भी मदद करता है, जिन्हें असहाय स्थिति में कोई कानूनी सहायता नजे मिल रही हो ।
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद नगर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए श्री सिन्हा ने कहाकि यह प्राधिकरण गरीब असहाय लोगो को कानूनी लड़ाई में अधिवक्ता उपलब्ध कराता है। किसी को बिना सुने सजा नही देनी चाहिए, इसलिए आवश्यकता पड़ने पर अपराधी को भी कानूनी सहायता व अधिवक्ता मुहैया कराया जाता है। महिलाओं को सर्वाइकल केंसर हो रहा है। यह एक ऐसा कैंसर है जिसका टीका आ गया है।साथ कानून की जानकारी विद्यार्थियों को भी होना चाहिए। इसलिए विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। इससे पात्र लोगो को कानूनी सहायता मिल सके। इससे पहले पी.एल.वी. अंजू सिंह ने बताया कि भूर्ण हत्या, कन्या सुमंगला योजना, बेटी पढाओ बेटी बचाओ, बाल कल्याण समिति द्वारा दिये जा रहे भरण पोषण योजना, 181 वन स्टाफ सेंटर जो पीड़ित महिलाओं के ही बनाया गया है। निर्भया कांड को लेकर यह व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। 1090 के जरिए आप अपनी समस्या की शिकायत कर सकते है। वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष अग्रवाल ने कहाकि विद्यालय में वरिष्ठ जनों का सम्मान करते है माता पिता की सेवा करते है। परंतु अपने कर्तव्य का बोध होना जरुरी है। वर्ष 2007 में बुजुर्ग माता पिता के भरण पोषण के लिए क़ानून बनाया गया है। क़ानून व्यवस्था के तहत माता पिता को सुविधाएं उप्लब्ध करवाया जाता है। 90 दिन में यदि कोई सुनवाई नही होती है तो उसमे सजा का भी प्रवधान है। विधिक की जानकारी होनी बहुत जरूरी है।

पीएलवी योगेश यादव ने बताया कि कानून के दायरे में रहकर कार्य करना है। संचारी रोग की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी व सुझाव विद्यार्थियों को बताया गया। जमीनी विवाद, बैंक सम्बंधित मामलों सहित कई मामलों में पीएलवी द्वारा मदद कर लोगो को सुविधाएं उपलब्ध करवाया जाता है। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य बलवंत सिंह ने आभार व्यक्त करते हुए कहाकि न्याय पालिका के लोगो से मिलना आसान कार्य नही है। यह हम सभी का सौभाग्य है कि जो अपर जिला जज हम सबके बीच आकर कानून की जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी व पत्रकार सतीश पांडेय ने किया। कार्यक्रम में विधि प्रशिक्षु स्वाति साहू, विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य राज नारायण शर्मा, महेंद्र तिवारी, शरद श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, शशि द्विवेदी, विवेकानंद यादव, सूरज सिंह, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *