इंस्टाग्राम वाले लवर के लिए छोड़ दी बोर्ड की परीक्षा, बिहार से भागकर 1300 किमी दूर पहुंची गर्लफ्रेंड

Bymanish yadav

Feb 12, 2024

खंडवा: प्यार की कोई सीमा नहीं होती है। न ही को बंधन होता है। बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली एक लड़की को इंस्टाग्राम पर एक लड़के से दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती प्यार में बदल गया। मिलने के लिए दोनों बेकरार थे। लेकिन दूरी की वजह से मिल नहीं पा रहे थे। लड़की बिहार की थी तो लड़का मध्य प्रदेश के खरगोन जिले स्थित एक गांव में रहता था। एक महीने पहले लड़की अपनी 10वीं बोर्ड की परीक्षा छोड़कर वहां से भाग निकली।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस एक महीने से उसकी तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि लड़की मध्य प्रदेश के खरगोन जिले स्थित सुंदरेल गांव के एक लड़के के साथ रह रही है। पुलिस की टीम उसकी तलाश में सुंदेरल गांव पहुंची। यहां पहुंचने के बाद पुलिस ने लड़के के परिजनों को हिरासत में लिया है। लड़के का नाम आकाश राठौर है। वह बालिग है। परिजनों को हिरासत में लिए जाने की खबर लड़का और लड़की को मिल गई।

इसके बाद दोनों ने खंडवा के कोतवाली थाने में सरेंडर कर दिया है। जानकारी के अनुसार लड़की 27 दिन पहले ट्रेन से सुंदरेल चली आई थी। इसके बाद अपने बॉयफ्रेंड के साथ खंडवा में रहने लगी थी। लड़की के नाबालिग होने की वजह पुलिस ने आरोपी युवक के ऊपर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया है।

थाने में हुआ खूब ड्रामा

वहीं, लड़की आकाश को छोड़ने को तैयार नहीं थी। वह उसके साथ ही रहना चाहती थी। थाने में वह खूब रोई-धोई है। पुलिस को उसे संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी है। इसके बाद वह परिजनों के साथ जाने के लिए तैयार हुई। साथ ही परिजनों ने उसे भरोसा दिया है कि बालिग होने पर हम तुम्हारी शादी उसी लड़के से करवा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *