सुधांशु त्रिवेदी समेत यूपी से बीजेपी ने 7 राज्यसभा कैंडिडेट का किया ऐलान, लिस्ट में नहीं कुमार विश्वास का नाम

Bymanish yadav

Feb 12, 2024

UP Rajya Sabha Candidate : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। आरपीएन सिंह और सुधांशु त्रिवेदी को उत्तर प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में बीजेपी ने सात उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले आरपीएन सिंह को राज्यसभा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी को दोबारा से यूपी कोटे से राज्यसभा बनाया गया है। वहीं साधना सिंह और डॉक्टर संगीता बलवंत को बीजेपी राज्यसभा भेज रही है।

वहीं लिस्टो में इसके अलावा प्रदेश भाजपा के महामंत्री अमरपाल मौर्य नवीन जैन चौधरी तेजवीर सिंह को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट को अपना प्रत्याशी बनाया है।

कौन हैं आरपीएन सिंह?

एक समय कांग्रेस के बड़े नेता और केंद्र में मंत्री रहे कुंवर रतनजीत नारायण सिंह या आरपीएन सिंह पडरौना रियासत से हैं। आरपीएन सिंह करीब 4 दशक से राजनीति में सक्रिय हैं और 3 बार विधायक और 1 बार सांसद रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश में बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था।

कौन हैं सुधांशु त्रिवेदी?

सुधांशु त्रिवेदी भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वे अक्सर टेलीविजन पर न्यूज चैनलों की डिबेट में पार्टी की बात रखते हुए दिखाई देते हैं। उनकी भाषा-शैली और जानकारी कमाल की है, इसलिए वे मुखर वक्ता के तौर पर जाने जाते हैं। पार्टी की तरफ से उनको तोहफा देते हुए राज्यसभा कैंडिडेट बनाया गया है। 2014 के भारतीय आम चुनावों के दौरान, वह भाजपा की मीडिया टीम के सदस्यों में से एक थे। 2014 के आम चुनाव में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *